भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, बुलंदशहर से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा: नोएडा में लगेंगे 48 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक जय श्रीराम के जयघोष के बीच निकली भव्य रामलीला शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभु श्रीराम का स्वागत जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या का है आरोप स्याना में 33 करोड़ से बनेंगी दो नई पानी की टंकियां, हवन-पूजन के साथ शुभारंभ स्याना :गाड़ी की छत पर रील बनाना पड़ा भारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज

बुलंदशहर : स्याना नगर में सोमवार को श्री गणेश महोत्सव के पांचवें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने फीता काटकर पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Sep 2026, 09:57 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्याना में गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नगर, पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य आगाज

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

*बुलंदशहर : स्याना नगर में सोमवार को श्री गणेश महोत्सव के पांचवें संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने फीता काटकर पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा पंडाल 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि _"गणेश महोत्सव हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। नवयुवक समिति द्वारा पिछले पांच वर्षों से किया जा रहा यह आयोजन सराहनीय है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं में संस्कार और समाज में भाईचारा बढ़ता है। नगर पालिका ऐसे आयोजनों में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।"_नवयुवक समिति के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि _"यह हमारा पांचवां वर्ष है। समिति का उद्देश्य धर्म के साथ-साथ सामाजिक सेवा है। पांच दिनों तक रोजाना भजन-संध्या, आकर्षक झांकियां और महा आरती का आयोजन किया जाएगा। सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील है।"_

नवयुवक समिति के तत्वावधान में पहले दिन भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।इस दौरान सभासद शंकर, संजय श्रोत्री,रविंद्र यादव, कृष्णा राजपूत, राहुल राजपूत, सौरभ कुमार, तरुण कुमार, अनिल राजपूत, अंकित भुर्जी, रिंकू राजपूत, अनुज कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें