भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 10 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फरियादियों की समस्याएं सुन निस्तारण के दिए निर्देश आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने थाना रुपईडीहा परिसर में की पीस कमेटी बैठक अपना दल (एस) सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी : राजकुमार भुर्जी बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के 101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा

बुलंदशहर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने शुक्रवार को नगर पंचायत नरौरा द्वारा संचालित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के भरण-पोषण और देखरेख की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Oct 2026, 08:55 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने शुक्रवार को नगर पंचायत नरौरा द्वारा संचालित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के भरण-पोषण और देखरेख की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में 397 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें से दूध देने वाले 9 गोवंशों को अलग रखा गया है।

 सहभागिता योजना के तहत लोगों को दिए गए गोवंशों का समय-समय पर सत्यापन भी किया जा रहा है। देखरेख के लिए 8 गौ-सेवक, 1 केयर टेकर और 1 चौकीदार तैनात हैं। गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा उपलब्ध है और प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जाती है।जिलाधिकारी ने ईओ को भूसा दान के प्रयास करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। 

पशु चिकित्साधिकारी से गोवंशों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सभी की ईयर टैगिंग और स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार देने को कहा। बताया गया कि बीमार गोवंशों को अलग टीन शेड में रखकर उपचार किया जाता है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, तहसीलदार सरिता, ईओ अरविंद मिश्रा, पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें