भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार Noida प्राधिकरण : JE सौरभ के कार्यों पर उठे सवाल, IGRS पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का दावा; माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी माँ के पावन नवरात्रों की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! :श्री धीरज महाराज जी डीजे पर आपत्तिजनक गाने बजाने पर रोक, बिजली और जलभराव की समस्या का भी उठा मुद्दा नरौरा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, 397 गोवंशों के रख-रखाव का लिया जायजा श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रद्धा से झूमे श्रद्धालु ,अवधपुरी में गूंजी किलकारी नोएडा में 20 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक स्याना में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, टूटते दो घर फिर बसे बंगला चक के जंगल में सागौन की जड़ खोदने का मामला, ग्रामीणों ने पकड़ी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार

सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने किया निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास्थ्य का हाल

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 11 Oct 2026, 02:05 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
पीएचसी नरसिंडीहा में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 25 मरीजों का हुआ उपचार

*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*

*आज का मुद्दा*

रिसिया, बहराइच। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नरसिंडीहा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में करीब 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मेले में चिकित्सक डॉ. शुऐब ने मरीजों का परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार उपचार किया।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर उपचार की सुविधा देना है। मेले में क्षेत्र के कई मरीज स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक परामर्श दिया।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)  अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार गौतम ने पीएचसी नरसिंडीहा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया और उपचार कराने पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी भी ली।

स्वास्थ्य मेले में उपचार कराने पहुंचे मरीजों में कलीम, फूलचंद, अनीता, सतीश, आरती, हीना, बाबू, सुनीता, वनीता, सद्दाम और रामावती सहित अन्य मरीज शामिल रहे।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें सामान्य बीमारियों के उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिली।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें