भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 13 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति से नारी सशक्तिकरण की नई मिसाल: स्याना में बेटियों ने संभाली सड़कों की कमान बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे राजेश निगम, मटेरा विधानसभा की खुशहाली के लिए की प्रार्थना मिशन शक्ति 6.0 के तहत सभासद सरिता आर्य और ग्राम प्रधान सीमा सम्मानित सपा कैंप कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि रावण की तपस्या, वेदवती के श्राप और श्रवण कुमार के बलिदान के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावविभोर स्याना में खाद्य विभाग का छापा, चार दुकानों से लिए मिठाई के नमूने दिल्ली में चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, बुलंदशहर से पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा: नोएडा में लगेंगे 48 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन मिशन शक्ति फेज-6.0 : स्याना पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित

बुलंदशहर:जनपद बुलंदशहर में ग्राम सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में नियुक्त 1096 ग्राम प्रहरियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Oct 2026, 05:25 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में 1096 ग्राम प्रहरियों का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया सम्मानित

आज का मुद्दा / पुष्पेन्द्र कुमार

बुलंदशहर:जनपद बुलंदशहर में ग्राम सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कियागया। कार्यक्रम के दौरान जनपद में नियुक्त 1096 ग्राम प्रहरियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के उपरान्त जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके कर्तव्यों के प्रति समर्पण एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर  सदर विधायक  प्रदीप चौधरी,  विधायक सिकन्द्राबाद  लक्ष्मीराज सिंह, विधायक डिबाई सी पी ,सिंह लोधी देवेन्द्र सिंह लोधी,  विधायक अनूपशहर  संजय शर्मा,  विधायक खुर्जा  मीनाक्षी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष  दीप्ति मित्तल, समाजसेवी सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि  सत्यप्रकाश, जिलाधिकारी  कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीणअंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर  अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध  नरेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर  अनिल कुमार शाही, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद  प्रखर पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने तथा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के सम्मान समारोह ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग, सक्रिय तथा कर्तव्यनिष्ठ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें