आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
*बुलंदशहर। स्याना नगर में मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मंगलवार को स्याना पुलिस ने नारी सशक्तिकरण की अनोखी तस्वीर पेश की। बुगरासी चौराहा पर खाकी के साथ कदमताल करते हुए एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था की कमान संभाली।
.jpeg)
दोपहर में जब महिला कैडेट्स ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैफिक कंट्रोल किया तो चौराहे पर मौजूद लोग भी इस दृश्य को देखकर ठहर गए। कैडेट्स ने सिर्फ वाहनों को रोककर सुचारू व्यवस्था बनाई, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया।क्षेत्राधिकारी स्याना रामकरन सिंह ने कहा, "मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं को केवल सुरक्षा देना नहीं, उन्हें हर मोर्चे पर आगे लाना है। जब बेटियां सड़क पर ट्रैफिक संभालेंगी तो समाज में सुरक्षा और सम्मान दोनों का संदेश जाएगा।"

इस दौरान सीओ रामकरन सिंह प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार अहलावत, महिला उपनिरीक्षक अंकिता महिला कांस्टेबल मधु ,करिश्मा, प्रीति सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर और जागरूक बन सकें।