आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
होम / Uttar Pradesh / ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुम…
Uttar Pradesh
ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
बुलंदशहर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 30 मिनट में 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क |
Updated:
31 Oct 2026, 07:43 PM
|
Views:
0
|
1 मिनट पढ़ें
आज का मुद्दा / पुष्पेन्द्र कुमार बुलंदशहर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए मात्र 30 मिनट में 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली नगर पर एक महिला ने सूचना दी कि वह अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ अंसारी मार्केट में सामान लेने गई थी, जहां उसका बेटा खो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन एवं तलाश की गई, किन्तु बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए अथक परिश्रम कर गुमशुदा बच्चे को मात्र 30 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बच्चे के मिलने पर परिजनों ने थाना कोतवाली नगर पुलिस का धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दाHindi NewsBreaking NewsUttar Pradesh
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।