आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
होम / Uttar Pradesh / राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में प…
Uttar Pradesh
राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
बुलन्दशहर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों और कार्यालयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली गई।
आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क |
Updated:
31 Oct 2026, 08:42 PM
|
Views:
0
|
1 मिनट पढ़ें
बुलन्दशहर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थानों और कार्यालयों में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने और देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।राष्ट्रीय एकता दिवस हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों, दूरदर्शिता और राष्ट्र के एकीकरण में उनके अमूल्य योगदान की याद दिलाता है।
यह अवसर समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दाHindi NewsBreaking NewsUttar Pradesh
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।