आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
हापुड़। सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी (SCOP), अनवरपुर, हापुड़ द्वारा बी.वी. पटेल एजुकेशन फाउंडेशन, अहमदाबाद के सहयोग से “द एनालिटिकल वर्कबेंच: टेक्नीक्स, टूल्स एंड ट्रबलशूटिंग” विषय पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य फार्मेसी के छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और शिक्षकों को HPLC सहित आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों, उन्नत लैब उपकरणों के संचालन और तकनीकी समस्याओं के समाधान का प्रायोगिक अनुभव देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीता श्रीवास्तव, उप निदेशक, बी.वी. पटेल एजुकेशन फाउंडेशन और विशिष्ट अतिथि एन. वरदराजन, महाप्रबंधक, सिम्स हापुड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह कार्यक्रम सरस्वती ग्रुप के चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन डॉ. राम्या रामचंद्रन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) नितिन कुमार ने कहा कि फार्मा शिक्षा में केवल थ्योरी नहीं, बल्कि उपकरणों के संचालन और प्रैक्टिकल ज्ञान बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में निशांत गौड़ (लॉयड स्कूल ऑफ फार्मेसी), मनोज शर्मा (उप निदेशक, सन फार्मा) और निशांत मिश्रा (आरकेजीआईटी) ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में HPLC, मेथड डेवलपमेंट, क्वालिटी कंट्रोल और इंडस्ट्री में इनके उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।

दूसरे दिन प्रायोगिक सत्र, संवादात्मक चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र हुए। प्रतिभागियों को लैब की वास्तविक चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में बताया गया।कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नितिन कुमार और सह-संयोजक प्रो. (डॉ.) सुप्रिया मैती रहे। मंच संचालन डॉ. अरुण कुमार ने किया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर आभार व्यक्त किया गया।