आज़ का मुद्दा पुष्पेन्द्र कुमार
अनूपशहर (बुलंदशहर)। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर शशांक श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ कस्बा अनूपशहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, चौराहों, भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान सीओ ने व्यापारियों, दुकानदारों, गणमान्य लोगों व आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने और त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

सीओ ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सूचनाओं को बिना सत्यापन के शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर दें।