भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश

अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में बैठक हुई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Nov 2026, 09:23 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

अनूपशहर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में एलडीएवी इंटर कॉलेज अनूपशहर में बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य, नगर पालिका, सिंचाई, जल निगम, विद्युत, लोक निर्माण, खाद्य, परिवहन सहित संबंधित विभागों की तैयारियों की जानकारी दी गई।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और कार्यों को सही प्रकार से कराना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेला ड्यूटी में लगे कर्मचारी समय से उपस्थित होकर कार्य करें।

ईओ नगर पालिका को मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए रोस्टर बनाकर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। मेले को प्लास्टिक मुक्त कराने के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाए। गंगा रेती में लगने वाले मेले में प्रकाश, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त नाव और गोताखोरों की तैनाती की जाए। महिला श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे चेंजिंग रूम को पूरी तरह कवर्ड कराया जाए।स्वास्थ्य विभाग को घाटों पर एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम और आवश्यक दवाओं के साथ तैनाती के निर्देश दिए। खाद्य विभाग को मेले में बिक रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने और ओवर रेटिंग रोकने को कहा। विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति, जर्जर तारों की मरम्मत और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर व जेनरेटर की व्यवस्था करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत कराने और एआरएम रोडवेज को श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसों के संचालन के निर्देश दिए।तहसील स्याना और डिबाई क्षेत्र के गंगा घाटों पर भी स्नान से पहले समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसएसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मेले में पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाए। मेला क्षेत्र में सरकारी ड्रोन से निगरानी रखी जाए। निजी ड्रोन के प्रयोग पर रोक रहे। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। श्रद्धालुओं के वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े कराए जाएं। रूट डायवर्ट प्लान बनाकर वाहनों को डायवर्ट किया जाए।उन्होंने कहा कि स्नान के समय घाट पर एक साथ भीड़ का दबाव न होने पाए। श्रद्धालुओं से अपील की जाए कि वे ज्यादा समय न रुकें। गंगा के गहरे पानी में कोई न जाए। नाव से गोताखोरों के माध्यम से निगरानी रखी जाए। लाउडस्पीकर से लगातार एनाउंसमेंट कराया जाए। मेले में स्टंटबाजी और भैंसा-बुग्गी दौड़ कराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 

हुड़दंगियों को किसी भी प्रकार से बख्शा नहीं जाएगा।बैठक में सीडीओ निशा ग्रेवाल, सीएमओ सुनील दोहरे, एडीएम वि0रा0 अभिषेक कुमार सिंह, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें