भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान

बुलंदशहर, : सड़क पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं, यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग बुलंदशहर ने मोर्चा खोल दिया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Nov 2026, 08:20 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान

आज का मुददा बुलंदशहर, (त्रिलोक चन्द) : सड़क पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं, यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग बुलंदशहर ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत अनूपशहर और जहांगीराबाद क्षेत्र में चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में विभागीय टीम ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 202 चालान काटकर हड़कंप मचा दिया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट फर्राटा भरने वाले दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा कार्रवाई की जद में आए। वहीं सीट बेल्ट को नजरअंदाज करने वाले, निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन दौड़ाने वाले और खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने वालों को भी विभाग ने नहीं बख्शा।

देखिए, किस गलती पर कितने चालान हुए:

- बिना हेलमेट वाहन चलाने पर – 108 चालान
- बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर – 51 चालान
- ओवरस्पीडिंग करने पर – 22 चालान
- खतरनाक ढंग से वाहन चलाने पर – 21 चालान

सिर्फ चालान नहीं, जिंदगी बचाने का भी दिया संदेश

एआरटीओ नीतू शर्मा व परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और तेज रफ्तार से बचने की हिदायत दी गई। विभाग ने साफ संदेश दिया कि सड़क पर लापरवाही दिखाना बहादुरी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालना है।

परिवहन विभाग की आमजन से अपील

घर से निकलते समय हेलमेट और सीट बेल्ट को अपनी आदत बनाएं। तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग से बचें, क्योंकि सड़क पर आपकी एक छोटी सी गलती किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। सड़क सुरक्षा का संदेश साफ है—नियम तोड़ेंगे तो चालान कटेगा, नियम मानेंगे तो जीवन सुरक्षित रहेगा।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें