भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 22 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सिकंदराबाद विधायक, दी श्रद्धांजलि ‘आनंदमठ’ महानाट्य के भव्य मंचन से गुंजायमान हुई राष्ट्रचेतना, भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास की गाथा मिशन शक्ति 6.0: बुलंदशहर पुलिस की काउंसलिंग से 5 टूटते परिवार फिर बसे, दंपतियों ने की साथ रहने की नई शुरुआत योगी जी की माता जी के निधन पर अशासकीय विद्यालय प्रबंधक सभा ने की शोक सभा विशेष दिवस पर बूथों पर पहुंचे बीएलओ, नए मतदाताओं के भरे गए फार्म योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी, विकसित होगा यूपी-एमसीईआई कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार CM योगी की पूज्य माता के निधन पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा- मां का साया उठना अपूरणीय क्षति कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला सकुशल संपन्न कराने को डीएम ने की बैठक, विभागों को दिए निर्देश बुलंदशहर में परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन! सड़क पर नियम तोड़ने वालों की आई शामत, 202 वाहनों के धड़ाधड़ कटे चालान
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने जारी की नियुक्ति, जिला जज अतुल कुमार श्रीवास्तव से की शिष्टाचार भेंट

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Nov 2026, 02:46 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर में मिली पुनर्नियुक्ति, संभाला वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) का कार्यभार

गौतमबुद्ध नगर।उत्तर प्रदेश शासन ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रयागराज) के परामर्श तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की संस्तुति पर श्रीमती कुमकुम नागर को स्थायी लोक अदालत (पीएलए), गौतमबुद्ध नगर में वरिष्ठ सदस्य (न्यायिक) के पद पर पुनर्नियुक्त किया है। राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति से उनकी पुनर्नियुक्ति की गई है।

श्रीमती कुमकुम नागर अचेजा/अलका-1 की निवासी हैं और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री रामशरण नागर की पत्नी हैं। इससे पहले भी वह 8 जुलाई 2026 तक इसी पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वह पूर्व में जिला उपभोक्ता आयोग की कार्यवाहक चेयरमैन एवं वरिष्ठ सदस्य के पद पर भी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

पुनर्नियुक्ति के बाद श्रीमती कुमकुम नागर ने स्थायी लोक अदालत गौतमबुद्ध नगर के चेयरमैन श्री प्रमोद कुमार शर्मा, पूर्व जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शिवानी रावत तथा अपर सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग की उपस्थिति में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने माननीय जिला जज गौतमबुद्ध नगर श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनका अभिवादन एवं स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती कुमकुम नागर ने अपनी पुनर्नियुक्ति के लिए महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रयागराज) तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने पद की गरिमा और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी तथा न्यायिक कार्यों के संपादन में अपना पूर्ण मनोयोग और समर्पण बनाए रखेंगी।

उनकी पुनर्नियुक्ति को न्यायिक एवं विधिक सेवा क्षेत्र में उनके पूर्व अनुभव और कार्यों के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें