ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या

नोएडा, उत्तर प्रदेश के नोयडा स्थित थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र में बीती रात को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।

May 21, 2026 - 21:11
 0  0

नोएडा,उत्तर प्रदेश के नोयडा स्थित थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र में बीती रात
को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना में उसकी
मौत हो गई है।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैदपुरा गांव के रहने वाले दीपक
नागर 28 वर्ष पुत्र अशोक नागर बुधवार की देर रात को अपने घर से बाहर जा रहे थे। तभी
बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्हें 6
गोली लगी। उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों
ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग गए । बदमाशों की
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही
बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। प्रथम दृष्टया ऐसी जानकारी मिली है कि यह घटना
पुरानी रंजिश के चलते हुई है। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। उनको
पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow