गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में लगी आग,

गाजियाबाद जिले के पैसिफिकम मॉल मे स्थित सिनेमाघर के संचालन कक्ष में आज गुरुवार की सुबह को आग लग गई।

May 21, 2026 - 21:15
 0  0

गाजियाबाद,  गाजियाबाद जिले के पैसिफिकम मॉल मे स्थित सिनेमाघर
के संचालन कक्ष में आज गुरुवार की सुबह को आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे मॉल
में काला धुआं फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की करीब दस
गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि, आग पर मॉल की अपनी अग्निशमन प्रणाली से ही काबू
पा लिया गया।
मुख्य दमकल अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि
नहीं है। आग लगने के चलते मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow