Greater noida :सीईओ राकेश कुमार सिंह ने किसानों को दिए आबादी भूखंडों के आरक्षण पत्र

Greater noida। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

May 18, 2026 - 18:48
May 18, 2026 - 18:50
 0  24
Greater  noida :सीईओ राकेश कुमार सिंह ने किसानों को दिए आबादी भूखंडों के आरक्षण पत्र

किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम 

Greater  noida। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-29 स्थित तिरथली गांव के किसानों को 7 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए आरक्षण पत्र जारी कर दिए गए हैं। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग पूरी होने की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

इस अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने स्वयं कृषक वीरेंद्र कुमार को उनका आरक्षण पत्र सौंपा। कार्यक्रम के दौरान किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वहीं, अन्य 588 किसानों के आरक्षण पत्र प्राधिकरण के भूलेख विभाग द्वारा डाक के माध्यम से भेजे गए हैं।प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-29 में विकसित किए जा रहे अपैरल पार्क परियोजना के तहत प्रभावित किसानों को नियमानुसार 7 प्रतिशत आबादी भूखंड दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी पात्र किसानों के आरक्षण पत्र निर्गत किए गए हैं ताकि उन्हें समयबद्ध तरीके से उनका अधिकार मिल सके।


यीडा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण अब इन भूखंडों के विकास कार्य को भी तेजी से पूरा करेगा। सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के साथ भूखंडों को विकसित करने के बाद किसानों को शीघ्र ही उनका भौतिक कब्जा भी सौंप दिया जाएगा।किसानों ने प्राधिकरण की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से वे आबादी भूखंडों की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। आरक्षण पत्र मिलने से अब उन्हें विश्वास हो गया है कि जल्द ही उन्हें अपने भूखंडों का कब्जा भी मिल जाएगा।

प्राधिकरण की इस कार्रवाई को क्षेत्र में किसान हितों की दिशा में एक अहम निर्णय माना जा रहा है, जिससे किसानों और प्राधिकरण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow