ओमेगा कप टी-10 प्रीमियर लीग; हजारीबाग में खेल और उत्साह की धूम
हजारीबाग:- अन्नदा स्कूल मैदान में आयोजित ओमेगा कप टी-10 प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
अन्नदा स्कूल मैदान में आयोजित ओमेगा कप टी-10 प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग:- अन्नदा स्कूल मैदान में आयोजित ओमेगा कप टी-10 प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट इन दिनों पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित यह भव्य डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 15 मई से शुरू हुई है, जो 25 मई तक चलेगी। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और विजेता टीम को ₹1,50,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। रंग-बिरंगी रोशनी, शानदार कमेंट्री और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच प्रतियोगिता का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना हुआ है।
टूर्नामेंट के तीसरे-चौथे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गएँ जिसमे हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, उपायुक्त हजारीबाग हेमंत सती ने मैदान में उतर कर क्रिकेट खेल खिलाडियों का हौसला बढाया।, सोमवार को मैच के प्रमुख्य आकर्षण रहे हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेस्वर प्रसाद मेहता और सामजिक कार्यकर्त्ता बटेश्वर प्रसाद मेहता मेहता जिन्होने आयोजकों को स्वतंत्रता सेनानी मंच की तरफ से सम्मानित किया। देर रात तक चल रहे मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पहुंच रहे हैं। स्थानीय युवाओं के साथ-साथ परिवार और खेल प्रेमी भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।इस प्रतियोगिता का आयोजन ओमेगा ग्रुप, झारखंड एसोसिएशन दिल्ली और लीगल बाउंड्री के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है।
आयोजक सह ओमेगा ग्रुप के फाउंडर शादाब अंसारी ने कहा, “मैं हजारीबाग की मिट्टी में पैदा हुआ हूँ और आज देश की राजधानी दिल्ली में व्यापार कर रहा हूँ। अपने शहर और यहां के युवाओं के लिए कुछ करना मेरा कर्तव्य है। यह टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने का प्रयास है।”टूर्नामेंट के दूसरे दिन उपायुक्त हेमंत सती ने आयोजन स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। वहीं तीसरे दिन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने आयोजन में शामिल होकर कहा, “हजारीबाग की प्रतिभा का लोहा देश-दुनिया मानती है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।”झारखंड एसोसिएशन दिल्ली के संस्थापक एवं दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता सत्य प्रकाश ने कहा कि संस्था लगातार दिल्ली-एनसीआर में भी सामाजिक और खेल आयोजनों का संचालन करती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा आज देश की राजधानी में अपनी प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं और इस तरह के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
ओमेगा कप टी-10 प्रीमियर लीग; हजारीबाग में खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम
हजारीबाग:- अन्नदा स्कूल मैदान में आयोजित ओमेगा कप टी-10 प्रीमियर लीग इन दिनों पूरे जिले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित यह भव्य डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 15 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को ₹1,50,000 की आकर्षक पुरस्कार राशि, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए जाएंगे। रंग-बिरंगी रोशनी, शानदार कमेंट्री और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ के बीच टूर्नामेंट का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना हुआ है।
टूर्नामेंट के तीसरे और चौथे दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान हजारीबाग सांसद mमनीष जयसवाल एवं उपायुक्त हेमंत सती ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सोमवार को आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता और सामाजिक कार्यकर्ता बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मंच की ओर से आयोजकों को सम्मानित किया।
देर रात तक चलने वाले मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पहुंच रहे हैं। स्थानीय युवाओं के साथ-साथ परिवार और खेल प्रेमी भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूरे मैदान में खेल के प्रति उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिल रहा है।इस प्रतियोगिता का आयोजन ओमेगा ग्रुप, झारखण्ड एसोसिएशन और लीगल बाउंड्री के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है।
आयोजक सह ओमेगा ग्रुप के फाउंडर शादाब अंसारी ने कहा
“मैं हजारीबाग की मिट्टी में पैदा हुआ हूँ और आज देश की राजधानी दिल्ली में व्यापार कर रहा हूँ। अपने शहर और यहां के युवाओं के लिए कुछ करना मेरा कर्तव्य है। यह टूर्नामेंट युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को आगे लाने का एक प्रयास है।”टूर्नामेंट के दूसरे दिन उपायुक्त हेमंत सती ने आयोजन स्थल पहुंचकर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। वहीं तीसरे दिन सांसद मनीष जयसवाल ने कहा,“हजारीबाग की प्रतिभा का लोहा देश-दुनिया मानती है। ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा, उत्साह और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।”
झारखण्ड एसोसिएशन दिल्ली के संस्थापक एवं दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता सत्य प्रकाश ने कहा कि संस्था लगातार दिल्ली-एनसीआर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं खेल आयोजनों का संचालन करती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा आज देश की राजधानी में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रहे हैं और इस प्रकार के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
Read this
Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध
शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष
भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ
Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण
What's Your Reaction?