प्रीवेंटिव हार्ट (Preventive Heart Care) केयर को बढ़ावा, Fortis ने शुरू किया हाइपरटेंशन क्लीनिक

Greater noida प्रीवेंटिव हेल्थकेयर और आरंभिक कार्डियाक रिस्क मैनेजमेंट की प्रतिबद्धता दोहराने के लिए, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने शनिवार को एक हाइपरटेंशन क्लीनिक लॉन्च किया है।

May 16, 2026 - 18:28
May 16, 2026 - 18:46
 0  3
प्रीवेंटिव हार्ट (Preventive Heart Care) केयर को बढ़ावा, Fortis ने शुरू किया हाइपरटेंशन क्लीनिक

आरंभिक कार्डियाक रिस्क मैनेजमेंट की प्रतिबद्धता दोहराने के लिए, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने शनिवार को एक हाइपरटेंशन क्लीनिक लॉन्च किया 

Greater noida प्रीवेंटिव हेल्थकेयर और आरंभिक कार्डियाक रिस्क मैनेजमेंट की प्रतिबद्धता दोहराने के लिए, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने शनिवार को एक हाइपरटेंशन क्लीनिक लॉन्च किया है। इस क्लीनिक में, हाइ ब्लड प्रेशर तथा कार्डियोवास्क्युलर कंडीशंस से पीड़ित मरीजों के लिए डायग्नॉसिस, उपचार और दीर्घकालिक प्रबंधन की व्यापक सुविधाएं मुहैया करायी गई हैं। यह क्लीनिक वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे  के मौके पर शुरू किया गया है।

हाइपरटेंशन क्लीनिक प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को सवेरे 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक खुला रहेगा और यहां तैनात स्पेश्यलिस्टों की मल्टीडिसीप्लीनरी टीम मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पर्सनलाइज़्ड उपचारों को उपलब्ध कराएगी। मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ-साथ साक्ष्य-आधारित उपचार प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए, यह क्लीनिक समुदाय के स्तर पर अधिक जागरूकता और अपने स्वास्थ्य को लेकर उन्हें अधिक निगरानी रखने के लिए भी प्रेरित करेगा।

लॉन्च के बारे में, डॉ हरनीश सिंह भाटिया, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “हाइपरटेंशन आज के समय में सबसे प्रमुख लाइफस्टाइल डिसऑर्डर बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोगों को इस बारे में तब तक पता नहीं चलता जब तक कि कोई गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा नहीं होता। इस समर्पित क्लीनिक के माध्यम से, हम शीघ्र डायग्नॉसिस, समय पर हस्तक्षेप, और मरीजों को अधिक सुरक्षित तथा सेहतमंद जीवन जीने में सहायता के लिए व्यापक प्रबंधन की पेशकश करते हैं।”डॉ शांतनु सिंघल, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है क्योंकि यह कई वर्षों तक बिना किसी लक्षण के चुपचाप शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे हार्ट, ब्रेन और किडनी आदि को नुकसान पहुंचाता रहता है।

 फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में इस क्लीनिक के लॉन्च के साथ ही, हमारा जोर मरीजों के लिए सटीक डायग्नॉसिस, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट डपलान तथा बेहतर ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए एडवांस थेरेपी उपलब्ध कराना है। नियमित मॉनीटरिंग, लाइफस्टाइल काउंसलिंग और समय पर मेडिकल सहायता प्रदान कर, हम गंभीर किस्म की कार्डियोवास्क्युलर जटिलताओं के दीर्घकालिक जोखिमों को कम करने के साथ-साथ लोगों को प्रीवेंटिव हार्ट केयर को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करने का इरादा रखते हैं।”

सिद्धार्थ निगम, फेसिलटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “जैसे-जैसे शहरी आबादी में लाइफस्टाइल संबंधी रोग बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए हाइपरटेंशन क्लीनिक का लॉन्च फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा द्वारा आसपास के इलाकों में विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में विस्तार करने और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर आदतों को बढ़ावा देने की दिशा में जारी प्रयासों को दर्शाता है।”

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow