स्याना में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र ;नागरिकों ने उठाया गंगा एक्सप्रेस वे पर गलत टोल टैक्स का मुद्दा। साथ ही की नहर पर पार्क स्थापना की मांग।

स्याना में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

Jun 19, 2026 - 00:37
 0  2
स्याना में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र ;नागरिकों ने उठाया गंगा एक्सप्रेस वे पर गलत टोल टैक्स का मुद्दा। साथ ही की नहर पर पार्क स्थापना की मांग।

स्याना/बुलंदशहर,
आशीष कुमार आज का मुद्दा :

स्याना में बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ भोला सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। जवाहर गंज के बाहर स्थित व्यापारी सुरक्षा फोरम नगर उपाध्यक्ष संदीप गोयल के प्रतिष्ठान पर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता रतनलाल अग्रवाल ने तथा संचालन तहसील अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय ने किया। सांसद डॉ भोला सिंह ने व्यापारी सुरक्षा फोरम पदाधिकारियों व प्रबुद्ध व्यापारियों के साथ संवाद किया।

व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई तथा व्यापारी सुरक्षा फोरम द्वारा समस्याओं के समाधान हेतु सांसद को ज्ञापन सौंपे गए। फोरम के नगराध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने गंगा एक्सप्रेसवे पर स्याना क्षेत्र के निवासियों के लिए आधार आधारित लोकल पास अथवा टोल शुल्क में विशेष छूट प्रदान किए जाने संबंधित ज्ञापन सांसद को सौंपा। नगर महामंत्री/ अग्रवाल महासभा अध्यक्ष कपिल सिंघल सेठी ने स्याना होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों की समय-सारिणी का बोर्ड कल्याण सिंह पार्क पर लगवाए जाने हेतु ज्ञापन दिया, जिससे आम नागरिकों को विभिन्न गंतव्यों के लिए बसों के समय की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। युवा व्यापारियों द्वारा बुगरासी रोड पर नहर के निकट खाली पड़े स्थान पर जन स्वास्थ्य हित में हरियाली पार्क की स्थापना कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम में कान्ति प्रसाद, सुशील गर्ग, अंकुर अग्रवाल, प्रदीप बंसी स्वीट्स, अनुज गर्ग, उदय अग्रवाल, राजेश चौधरी, प्रमोद कुमार, चिंटू अग्रवाल, शंभू दयाल, नरेश लोधी, कृष्ण कुमार, योगेश जिंदल, मधुर गोयल, मुकेश भारद्वाज, मडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट विजय लोधी, बिजेंद्र कुमार, तहसील मीडिया प्रभारी शिवम रस्तोगी सहित अनेक व्यापारी एवं फोरम पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ संजय श्रोत्रिय ने गंगा एक्सप्रेसवे पर क्षेत्रीय नागरिकों को तत्काल टोल फ्री पास तथा टोल टेक्स मशीनों में चल रही खामियां अतिशीघ्र दूर कराने का अनुरोध किया।

सांसद ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई कराई जाएगी। व्यापारी नेता संजय श्रोत्रिय ने कहा कि संपूर्ण स्याना तहसील के व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा, किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा‌।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow