डिजिटल स्पेस में Cockroach People's Party का धमाका: हैकिंग का दावा और बढ़ते फॉलोअर्स के बीच शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही Cockroach People's Party एकबार फिर सुर्खियों में आ गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनकाइंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

May 23, 2026 - 17:41
May 23, 2026 - 20:51
 0  4
डिजिटल स्पेस में Cockroach People's Party का धमाका: हैकिंग का दावा और बढ़ते फॉलोअर्स के बीच शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

Cockroach People's Party 

सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही  Cockroach People's Party एकबार फिर सुर्खियों में आ गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनकाइंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

 उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे अपने आधिकारिकइंस्टाग्राम अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, हालांकि आम यूजर्स को अकाउंट दिखाई दे रहा है। इसपूरे घटनाक्रम के बीच पार्टी की सोशल मीडिया लोकप्रियता लगातार बढ़ती नजर आ रही है। अब तकइंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 20 लाख के पार पहुंच गई, जबकि एक्स पर भीफॉलोअर्स का आंकड़ा करीब 1 लाख 94 हजार तक पहुंच गया। अकाउंट हैक होने के दावे और तेजी सेबढ़ती डिजिटल मौजूदगी ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है। इससे पहले अभिजीत दीपके ने दावा कियाथा कि उन्हें वॉट्सऐप पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। उन्होंने कथित धमकी भरे संदेशों केस्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर साझा किए थे। परिवार की ओर से भी उनकी गिरफ्तारी की आशंकाजताई गई थी।

 इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने पहले ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की है।पार्टी की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन पिटीशन में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रीधर्मेन्द्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गई है। शनिवार तक इस पिटीशन पर 6 लाख से अधिक लोगहस्ताक्षर कर चुके थे। उल्लेखनीय है

कि इससे पहले पार्टी का एक्स अकाउंट भी भारत में ब्लॉक किएजाने को लेकर चर्चा में रहा था। लगातार विवादों और डिजिटल अभियानों के चलते यह संगठन सोशलमीडिया पर तेजी से पहचान बना रहा है।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow