मीरा रोड में नंगा नाच: डांस क्लब की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, शातिर महिला एजेंट सलाखों के पीछे।

मुंबई/इंद्र यादव/मीरा रोड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में, जहाँ लोग अपने परिवार के साथ निकलते हैं, वहीं सिनेमेक्स टॉकीज के पास ये सब हो रहा है? मतलब सरेआम, सुदामा होटल के पास ये धंधा चल रहा था।

Jun 13, 2026 - 21:38
Jun 13, 2026 - 21:58
 0  4
मीरा रोड में नंगा नाच: डांस क्लब की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, शातिर महिला एजेंट सलाखों के पीछे।

देह व्यापार का धंधा

मुंबई/इंद्र यादव/मीरा रोड जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में, जहाँ लोग अपने परिवार के साथ निकलते हैं, वहीं सिनेमेक्स टॉकीज के पास ये सब हो रहा है? मतलब सरेआम, सुदामा होटल के पास ये धंधा चल रहा था। हद है यार!बात सीधी और साफ़ है। कुछ लोग डांस क्लब की आड़ में लडकियों को अपनी जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें  जबरदस्तीदेहव्यापार के दलदल में धकेल देते हैं। ये बस एक एजेंट का मामला नहीं है, बल्कि उस मानसिकता पर चोट है जो मासूमों की मजबूरी काफायदा उठाती है।

इस बार MBVV पुलिस, खासकर डीसीपी राहुल चव्हाण साहब और उनकी टीम ने जो काम किया है, वो काबिले तारीफ है। बंदा तगड़ी इनपुट के साथ मौके पर पहुँचा और रंगे हाथों धर दबोचा उस महिला एजेंट को, जो ये सारा जाल बिछाए बैठी थी। पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए डांस क्लब में फंसी 2 लड़कियों को इस नर्क से आज़ाद कराया। अब पीटा एक्ट (PITA) के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है, उम्मीद है कि कानून इन दरिंदों को ऐसा सबक सिखाएगा कि दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले उनकी रूह कांप उठेगी।


सिर्फ पुलिस के भरोसे बैठने से काम नहीं चलेगा। हमारी आपकी आँखों के सामने ये सब हो रहा है और हम बस मूकदर्शक बने हुए हैं। क्या हम अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं!अगर आपके आस-पास ऐसा कुछ भी संदिग्ध दिखे, तो तुरंत पुलिस को खबर करें। ये सिर्फ एक इलाके की बात नहीं है, ये हर उस शहर की सुरक्षा का सवाल है जहाँ हम अपने परिवार के साथ रहते हैं।

ऐसे एजेंट और उनके आकाओं की कमर तोड़नी ही होगी। उम्मीद है कि आगे की जांच में इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होगा और जो भी इस गंदे खेल के पीछे है, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Read this also:

तुगलकाबाद अग्निकांड :दो बहनों को बचाया, फिर बिल्ली के लिए आग में लौटी मुमताज - https://aajkamudda.com/तुगलकाबाद-अग्निकांड:दो-बहनों-को-बचाया,-फिर-बिल्ली-के-लिए-आग-में-लौटी-मुमताज

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow