Dadri नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख: 24 फूटा रेलवे रोड पर हटाया गया अवैध कब्जा

Dadr, नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात और अतिक्रमण मुक्त सड़कों के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आज एक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

Jun 18, 2026 - 19:12
 0  2
Dadri नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख: 24 फूटा रेलवे रोड पर हटाया गया अवैध कब्जा

Dadri,  नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में  सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

Dadri नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात और अतिक्रमण मुक्त सड़कों के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से आज एक सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान अधिशासी अधिकारी महोदया शालिनी गुप्ता के विशेष निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया गया।

​अभियान का नेतृत्व अवर अभियंता (JE) जयपाल सिंह एवं उत्कर्ष तोमर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान टीम ने 24 फूटा रेलवे रोड का निरीक्षण किया, जहाँ कई दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरियों और मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था, जिससे राहगीरों और वाहनों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी।​प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुँचकर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध निर्माण और अस्थाई अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया। साथ ही, दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में सड़क पर पुनः अतिक्रमण न करें। यदि कोई भी दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया, तो उनके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई और जुर्माना वसूला जाएगा।


इस अवसर पर नगर पालिका की टीम से राम प्रवेश पाल, जेपी, राजीव, शुभम शर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।​नगर पालिका प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क मार्ग को अवरुद्ध न करें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow