UP बुलंदशहर पुरुषार्थ समिति ने बचाई नगर की धरोहर, वर्षों पुराने वट वृक्ष को दिया नया जीवन

बुलंदशहर:'प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था पुरुषार्थ समिति ने एक अत्यंत पुराने वट वृक्ष को पुनर्जीवित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कार्य किया है।

Jun 13, 2026 - 22:18
 0  5
UP बुलंदशहर पुरुषार्थ समिति ने बचाई नगर की धरोहर, वर्षों पुराने वट वृक्ष को दिया नया जीवन

आज का मुद्दा / तहसील प्रभारी / नीरज सुदामा डिबाई!

बुलंदशहर:'प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था पुरुषार्थ समिति ने एक अत्यंत पुराने वट वृक्ष को पुनर्जीवित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कार्य किया है। कुछ दिन पूर्व आई भीषण आंधी के दौरान यह विशाल एवं वर्षों पुराना वट वृक्ष गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर धराशायी हो गया था, जिससे नगरवासियों में निराशा व्याप्त हो गई थी।

नगर की इस अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को बचाने का संकल्प लेते हुए पुरुषार्थ समिति ने इसके पुनर्स्थापन का बीड़ा उठाया। कठिन परिस्थितियों और तकनीकी चुनौतियों के बीच वन विभाग, बिजली विभाग एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अथक प्रयास किए गए और अंततः वृक्ष को पुनः स्थापित कर उसे नया जीवन प्रदान किया गया।इस पुनीत कार्य में नगर के समाजसेवी एवं योग गुरु गिर्राज वार्ष्णेय के नेतृत्व में मिलन वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय ( दादा ), विनीत वार्ष्णेय, मोनू राठी, सन्नी सिंघल, अंशुल गुरु, जय कोहली, किशन वार्ष्णेय, जे.पी. भट्ठावाले, समाज सेवी अनिल गोस्वामी ( बिटटू जोगी ) सहित अनेक समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वट वृक्ष केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरणीय संतुलन का जीवंत प्रतीक है। उसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पुरुषार्थ समिति का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि समाज को अपनी प्राकृतिक धरोहरों के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।
नगरवासियों ने इस सराहनीय पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

डिबाई में आंधी से क्षतिग्रस्त हुए वर्षों पुराने वट वृक्ष के पुनर्जीवन एवं पुनर्स्थापन अभियान में जुटे पुरुषार्थ समिति के पदाधिकारी, समाजसेवी, वन विभाग, बिजली विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीयों की नगर मै प्रशंसता हो रही है।

Read this also:

तुगलकाबाद अग्निकांड :दो बहनों को बचाया, फिर बिल्ली के लिए आग में लौटी मुमताज - https://aajkamudda.com/तुगलकाबाद-अग्निकांड:दो-बहनों-को-बचाया,-फिर-बिल्ली-के-लिए-आग-में-लौटी-मुमताज

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow