Gautam budh nagar ओवरलोड वाहनो के विरुद्ध परिवहन विभाग की कड़ी कार्रवाई

Gautam budh nagar ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

May 19, 2026 - 18:03
May 19, 2026 - 18:04
 0  3
Gautam budh nagar ओवरलोड वाहनो के विरुद्ध  परिवहन विभाग की कड़ी कार्रवाई

ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान 

Gautam budh nagar ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाते हुए निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। 

इसी क्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गौतमबुद्धनगर डॉ उदित नारायण पांडेय ने बताया कि आज सहायक संभागीय अधिकारी( प्रवर्तन) नन्द कुमार, अभिषेक कनौजिया व यात्रीकर अधिकारियों द्वारा ओवर लोडिंग पर कड़ी कार्यवाही करते हुये मई माह मे ओवरलोड 206 वाहनों के विरुद्ध चालान कर सेक्टर 142, जेवर क्षेत्र, नालेज पार्क, बादलपुर, डी पार्क सेक्टर-62 थाने में निरुद्ध किया गया तथा प्रशमन शुल्क रु 129 लाख 40 हजार आरोपित किया गया तथा रू 50 लाख 80 हजार वसूल किये गये ।

उन्होंने ओवरलोडिंग ट्रकों, मिनी ट्रकों के संचालकों एवं वाहन चालकों को बताया कि वाहन में क्षमता से अधिक माल लादने से कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यह न केवल वाहन चालकों और सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा पैदा करता है, बल्कि आर्थिक और पर्यावरणीय नुकसान भी पहुंचाता है। आइए इसके नुकसानों को समझें और ओवरलोडिंग से बचें।

ओवरलोडिंग के नुकसान:

सड़क दुर्घटनाओं का खतरा: अधिक वजन के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे ब्रेक फेल होने, टायर फटने या वाहन के पलटने की संभावना बढ़ जाती है। यह चालक और अन्य लोगों की जान को जोखिम में डालता है।

वाहन की क्षति:ओवरलोडिंग से ट्रक के इंजन, सस्पेंशन, टायर और ब्रेक पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वाहन जल्दी खराब हो जाता है और मरम्मत का खर्च बढ़ता है।

सड़कों का नुकसान: अधिक वजन वाले वाहन सड़कों पर गड्ढे और दरारें पैदा करते हैं, जिससे सड़कें जल्दी खराब होती हैं। इससे सरकार को बार-बार मरम्मत करानी पड़ती है, जो जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग है।

ईंधन की बर्बादी: ओवरलोडेड वाहनों को चलाने में अधिक ईंधन खर्च होता है, जिससे परिवहन लागत बढ़ती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि ज्यादा ईंधन जलने से प्रदूषण बढ़ता है।

कानूनी परेशानी: भारत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत ओवरलोडिंग गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर भारी जुर्माना( रु 20 हजार और रु 02 हजार प्रतिटन) वाहन जब्ती और चालक लाइसेन्स व परमिट निरस्तीकरण सहित अनेक कडी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

समय की हानि: ओवरलोडेड ट्रक धीमी गति से चलते हैं और बार-बार खराब होने की वजह से माल की डिलीवरी में देरी होती है, जिससे व्यापार पर असर पड़ता है।

ओवरलोडिंग न करने की अपील: उन्होंने सभी ट्रक चालकों, मालिकों और परिवहन व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि वाहनों की निर्धारित क्षमता का सम्मान करें और ओवरलोडिंग से बचें। यह न केवल आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि आपके वाहन की उम्र बढ़ाएगा, सड़कों को सुरक्षित रखेगा और पर्यावरण की रक्षा करेगा।

 आइए, हम सब मिलकर जिम्मेदार नागरिक बनें और नियमों का पालन करें। ओवरलोडिंग से बचें, सुरक्षित भविष्य बनाएं!

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow