Ghaziabad मादक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री करने वाले गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार
Ghaziabad, मधुबन बापूधाम पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन पोर्टल के जरियेअमेजन की पॉलिथीन में पैक करके मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
मादक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
गाजियाबाद, मधुबन बापूधाम पुलिस ने शुक्रवार को ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अमेजन की पॉलिथीन में पैक करके मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाशकिया है।
पुलिस ने गिरोह के चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 20 लाख से अधिकबाजार कीमत के 16 किलो 500 किलो ग्राम मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं।एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पकड़े गए तस्कर महेंद्रा एन्क्लेव निवासी अभिषेक, सूरज,गौतमबुद्धनगर के लालकुआं निवासी दीपक और संजय नगर सेक्टर 23 निवासी शिवम हैं। चारों तस्करोंको पुलिस ने मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशनप्रहार अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में शुक्रवार को स्वॉट टीम औरमधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को पकड़ा है। पूछताछ में तस्करअभिषेक ने बताया है कि वह मूल रूप से जनपद बिजनौर का रहने वाला है।
वर्तमान में महेंद्रा एन्क्लेव में परिवार के साथ रहता है और 12वीं तक पढ़ा है। वह पिछले काफी समयसे गाजियाबाद में अवैध गांजा, चरस, स्मैक आदि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री कर रहा है।तस्कर ने बताया कि वह बिहार निवासी विवेक से ऑनलाइन भुगतान करके मादक पदार्थ फर्जी पतों परकोरियर के माध्यम से मंगवाता है। फिर अपने साथी शिवम मिश्रा, दीपक व सूरज के साथ मिलकर ग्राहकों से ऑनलाइन ऑर्डर लेते हैं।
ऑनलाइन बिक्री प्रक्रिया
खरीदारों से अपने बैंक खातों मे यूपीआई के माध्य से रुपये डलवाते हैं और फिर उनके बताए पतों परपोर्टल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मादक पदार्थों की सप्लाई व डिलीवरी करते हैं। मादक पदार्थों की पैकिंगअमेजन की पॉलिथीन में की जाती है, ताकि मादक पदार्थों की पहचान न हो सके। साथ ही पोर्टल केमाध्यम से मादक पदार्थों की सप्लाई के दौरान ऑर्डर पिकअप के स्थान बदल कर बताते हैं, जिससेकिसी को उनके सही पते की जानकारी न हो सके। गिरफ्तार शिवम मिश्रा के खिलाफ पूर्व में भी नंदग्रामथाने में मुकदमा दर्ज है। जबकि अन्य तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
मादक पदार्थ बेचने की कीमत
पूछताछ में तस्कर अभिषेक ने बताया कि वह इम्पोर्टेड गांजा, स्मैक व चरस आदि की तस्करी व बिक्रीकरते हैं। वह ओजी गांजा 1500 रुपये प्रति ग्राम, मैंगो गांजा एक हजार रुपये प्रति 10 ग्राम, शिलॉगगांजा 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम, चरस 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम और स्मैक दो हजार रुपये प्रतिग्राम की दर से बेचते हैं। इन्हें मादक पदार्थ बेचने के बाद जो भी कमाई होती है। वह सभी आपस मेंबराबर बांट लेते थे।
व्हाट्सएप गुर्प में बिक्री
गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह विभिन्न स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल केव्हाट्सएप ग्रुपों में जुड़ जाते हैं। फिर व्हाट्सएप ग्रुप पर मादक पदार्थों का प्रचार करते हैं। छात्रों कोऑनलाइन सप्लाई की सुविधा भी देते हैं।
बरामद माल
पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 16 किलो 435 ग्राम इम्पोर्टेड गांजा (ओजी गांजा-265 ग्राम, मैंगो गांजा-15.930 किलोग्राम, शिलाँग गांजा-240 ग्राम), 60 ग्राम अवैध चरस, 06 ग्राम अवैध स्मैक तथा गांजा,स्मैक व चरस को बेचने में प्रयुक्त एक कार, मोटर साइकिल, स्कूटी बरामद की है। साथ ही अवैधगांजा, चरस व स्मैक की बिक्री करने में प्रयुक्त अमेजन की पॉलिथीन, स्टैप्लर, प्लास्टिक बॉक्स, अन्यपैकिंग पॉलिथीन कब्जे में लिए हैं।
What's Your Reaction?