NCR :विजयनगर के घरों में पहली बार गंगाजल पहुंचने पर जताई खुशी
विजयनगर के घरों में गंगाजल पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई है। परीक्षण के दौरान गुरुवार को गंगाजल पहुंचा।
विजयनगर के घरों में गंगाजल पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई
गाजियाबाद, विजयनगर के घरों में गंगाजल पहुंचने पर लोगों ने खुशी जताई है।परीक्षण के दौरान गुरुवार को गंगाजल पहुंचा। महापौर और नगर आयुक्त ने एक सप्ताह बाद नियमितरूप से गंगाजल की आपूर्ति का दावा किया है। गंगाजल मिलने पर दो लाख से ज्यादा लोगों को राहतमिली है।
वार्ड-48 मिर्जापुर, वार्ड-14 सर्वोदयनगर, वार्ड-15 प्रताप विहार एल-ब्लॉक, वार्ड-58 शिवपुरी, वार्ड-तीनपुराना विजयनगर, वार्ड-51 कैला खेड़ा, वार्ड-55 सेक्टर 11 प्रताप विहार डी-ब्लॉक परीक्षण के दौरानगंगाजल पहली बार घरों में पहुंचाया। पार्षदों और क्षेत्र के लोगों ने गंगाजल मिलने पर खुशी जताई है।पार्षद ओमप्रकाश और पार्षद साजिदा ने आभार जताया है।
जलकल विभाग की प्रक्रिया
जलकल विभाग के महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया वार्ड-4 माता कॉलोनी, वार्ड-25अंबेडकर नगर शंकरपुरी में गंगाजल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है। अगले सप्ताह के भीतर दोनोंवार्डों में गंगाजल ट्रायल के रूप में पहुंचाया जाएगा। वार्ड-26 भूड़ भारतनगर के क्षेत्र में भी गंगाजल कीआपूर्ति का काम चल रहा है।
गंगाजल की टंकियां
छह टंकियों से गंगाजल दिया जाएगाविजयनगर को छह टंकियों से गंगाजल मिलेगा। मिर्जापुर डबल टंकी, गुलाबी टंकी- 51, वार्ड 55 बी-ब्लॉक टंकी, पुराना विजयनगर वार्ड-3 की टंकी और सेक्टर-9 वार्ड 14 विजयनगर की टंकी से गंगाजलआपूर्ति को परीक्षण के दौरान देखा जा रहा है। साथ ही टीम को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
वार्ड-25और चार में पाइपलाइन की मरम्मत कर लीकेज को ठीक कराया है। इसके बाद दोनों वार्डों को भी ट्रायलके रूप में गंगाजल मिलेगा।
Read this
Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या
Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू
CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित
मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।
What's Your Reaction?