Noida ठंडे मीठे जल की सेवा एवं छबील वितरण कार्यक्रम
Noida सेक्टर-11, नोएडा के सौजन्य से श्री कृष्ण गर्ग एवं श्रीमती सुमन गर्ग के निवास, एच ब्लॉक, सेक्टर-11 में भीषण गर्मी के बीच ठंडे मीठे शरबत एवं छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
भीषण गर्मी के बीच ठंडे मीठे शरबत एवं छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Noida सेक्टर-11, नोएडा के सौजन्य से श्री कृष्ण गर्ग एवं श्रीमती सुमन गर्ग के निवास, एच ब्लॉक, सेक्टर-11 में भीषण गर्मी के बीच ठंडे मीठे शरबत एवं छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तपती दोपहर में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों तथा स्थानीय नागरिकों को प्रेमपूर्वक ठंडा मीठा जल वितरित किया गया।
यह छबील श्री गुरु अर्जुन देव जी की पावन स्मृति में लगाई गई। इतिहास में वर्णित है कि गुरु महाराज को तपते तवे पर बिठाकर तथा ऊपर से गर्म रेत डालकर शहीद किया गया था। उस कठिन समय में उन का एक श्रद्धालु भक्त रात के समय गुलाब की पंखुड़ियाँ पीसकर दूध में मिलाकर ठंडा शरबत गुरु महाराज के लिए लाया और विनम्रता से निवेदन किया कि उन्हें इसकी अत्यंत आवश्यकता है। तब श्री गुरु अर्जुन देव जी ने करुणा एवं मानवता का संदेश देते हुए कहा था कि इसकी आवश्यकता उन्हें नहीं, बल्कि तपती गर्मी में पीड़ित अन्य लोगों को अधिक है। उसी दिन से जेठ की प्रचंड गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पिलाने की यह सेवा परंपरा प्रारंभ हुई, जो आज भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ निभाई जाती है।
कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा छबील की तैयारी से लेकर वितरण तक निरंतर सेवा दी। इस सेवा कार्य में आरती गुप्ता, सुमन गर्ग, प्रीति शर्मा, गगन वालिया, सुनीता गुप्ता, सुषमा नेब, सविता अरोड़ा, संगीता, अमर सचदेवा, मनजीत सिंह, हिमांशु सुरभि श्रीमती विजय अरोड़ा, विनय प्रसाद ने विशेष सहयोग दिया।संस्था की अध्यक्ष अंजना भागी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को जीवित रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सोशल प्रोग्रेस एसोसिएशन भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता से निरंतर करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने भी उपस्थित होकर सेवा कार्य की सराहना की तथा सभी सदस्यों के उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की।
What's Your Reaction?