West Bengal में नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती — शांति, सुरक्षा और विकास
West Bengal में नई सरकार के गठन के बाद अब जनता की उम्मीदें तेज़ी से बढ़ गई हैं। राज्य में सबसे पहले सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर ठोस काम करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
शांति, सुरक्षा और विकास
West Bengal में नई सरकार के गठन के बाद अब जनता की उम्मीदें तेज़ी से बढ़ गई हैं। राज्य में सबसे पहले सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर ठोस काम करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले पाँच वर्ष बंगाल की दिशा और दशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं।राज्य में लंबे समय से यह बहस चलती रही है कि केंद्र सरकार से आने वाली योजनाओं और फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। नई सरकार के सामने यह भी चुनौती रहेगी कि विकास योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, युवा और महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुँचे।साम्प्रदायिक तनाव और समय-समय पर होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकना भी सरकार की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जनता चाहती है
कि हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत हो और आने वाले वर्षों में बंगाल शांति और सौहार्द की नई मिसाल बने। इसके लिए प्रशासनिक सख्ती के साथ सामाजिक संवाद भी जरूरी माना जा रहा है।
What's Your Reaction?