भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 01 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
'हैरिटेज सिटी' परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, 4 अगस्त को होगी हाई लेवल बैठक हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री सपा नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला तिरंगे की उड़ान: ग्लासगो से लॉस एंजिल्स तक युवा भारत का स्वर्णिम संकल्प विनीत मेहता बने अध्यक्ष, गौरव चाचरा नियुक्त हुए नोएडा पंजाबी एकता समिति के चेयरमैन पार्थिव पूजन का आध्यात्मिक महत्व अत्यंत प्रेरणादायी, भगवान शिव की कृपा से दूर होते हैं समस्त कष्ट : पं. रविशंकर महाराज एनसीआर के लोग पी. के. चड्ढा से सीखें — सेवा, ईमानदारी और नेतृत्व का एक जीवंत खानपुर में बेखौफ चोरों का कहर, इलेक्ट्रिकल दुकान का ताला तोड़ लाखों का माल समेट ले गए कांवड़ यात्रा को जीरो दुर्घटना के साथ संपन्न कराने के निर्देश श्रावण, प्रकृति हरियाली बम और शिव आराधना
Advertisement Space 970x250
state and city

पार्थिव पूजन का आध्यात्मिक महत्व अत्यंत प्रेरणादायी, भगवान शिव की कृपा से दूर होते हैं समस्त कष्ट : पं. रविशंकर महाराज

रिसिया, बहराइच। पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार, ऋषिभूमि, रिसिया के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान शिव की महिमा का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Jul 2026, 03:53 PM | Views: 0
पार्थिव पूजन का आध्यात्मिक महत्व अत्यंत प्रेरणादायी, भगवान शिव की कृपा से दूर होते हैं समस्त कष्ट : पं. रविशंकर महाराज

रिसिया, बहराइच। पंचवटी श्री सीताराम आश्रम परिवार, ऋषिभूमि, रिसिया के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान शिव की महिमा का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर शिव महापुराण का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

कथा व्यास परम पूज्य पं. रविशंकर गुरु भाई महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि सावन मास में पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। शिव महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का दिव्य ज्ञान है। इसके श्रद्धापूर्वक श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का क्षय होता है, जीवन में सद्बुद्धि का विकास होता है तथा आदिदेव भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिव भक्ति मनुष्य के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है।पं. रविशंकर महाराज ने श्रद्धालुओं को पार्थिव पूजन के महत्व से अवगत कराते हुए बताया कि मिट्टी से निर्मित शिवलिंग का विधि-विधानपूर्वक पूजन करने से भगवान भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। पार्थिव पूजन से समस्त कष्टों का निवारण, मनोकामनाओं की पूर्ति, ग्रह दोषों की शांति तथा घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया शिव पूजन जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा व्यक्ति को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर अग्रसर करता है।

प्रवचन के दौरान उन्होंने ब्रह्मा के अहंकार और भगवान शिव के अनंत ज्योतिर्लिंग का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि ब्रह्मा भगवान शिव के आदि और अंत का पता लगाने में असफल रहे। इसके बावजूद मिथ्या कथन करने के कारण उन्हें दंड स्वरूप अपने एक शीश से वंचित होना पड़ा। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि अहंकार और असत्य का अंत निश्चित है, जबकि सत्य, विनम्रता और भक्ति ही ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग हैं।

रामलीला मैदान स्थित कथा स्थल पर पूरे समय भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोषों के बीच कथा श्रवण, पार्थिव पूजन एवं रुद्राभिषेक में भाव-विभोर होकर शामिल हुए। आयोजन स्थल पर शिव भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होती रही और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से विश्व कल्याण, परिवार की सुख-समृद्धि तथा समाज में शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्य यजमान दिनेश दोचनिया, इंद्र बहादुर सिंह, राजेश निगम, डॉ. राजू निगम, प्रेम गोयल, श्रवण मित्तल, राजेश गोयल, उमेश गर्ग, कपिल झुनझुनवाला, रजनीश गर्ग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें