भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट व 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ओएसडी अभिषेक पाठक और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय व अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुक्रवार को शुभारंभ किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Jul 2026, 11:47 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक थ्री

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट व 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने ओएसडी अभिषेक पाठक और वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय व अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुक्रवार को शुभारंभ किया। हाईमास्ट व एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने में करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च हैं। उद्यमियों की मांग पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस योजना पर मंजूरी देते हुए तत्काल कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। इससे सेक्टर में सुरक्षा व औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

हाईमास्ट लाइट में 16 मीटर ऊंचाई के 5 और 25 मीटर ऊंचाई के 16 हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। दादरी विधायक ने प्राधिकरण के इस कदम की सराहना करते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार व सभी एसीईओ व प्राधिकरण के अन्य स्टाफ की सराहना की है। विधायक ने कहा कि सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। विधायक तेजपाल नागर ने विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में ग्रेटर नोएडा की भूमिका को रेखांकित किया। 

इस दौरान आईबीए से खुशबू सिंह डॉक्टर चंचल वार्ष्णेय, सुरेश शर्मा व अन्य प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें