भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 25 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्वीडन की कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेगी 150 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत बरवाला व बतौड़ में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से ध्वस्त की गई सड़के। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत सम्मानित खगुआवास में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लगाई चौपाल, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत किसी को कमजोर कहने से पहले उसे समझिए — वीरेश तिवारी मास्टरनीजी का कारनामा: 16 वर्षीय छात्र को 'ज्ञान' देने के नाम पर साथ ले उड़ीं 26 वर्षीय शिक्षिका कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास या प्रकृति पर बढ़ता बोझ? तकनीक का नया केंद्र बने उत्तर प्रदेश — वीरेश तिवारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत

गौतमबुद्धनगर /मथुरा। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा जनपद की तहसील मांट में करीब 9 हेक्टेयर (90 हजार वर्ग मीटर) जमीन को कब्जामुक्त कराया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 25 Nov 2026, 07:26 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत

गौतमबुद्धनगर /मथुरा

 यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मथुरा जनपद की तहसील मांट में करीब 9 हेक्टेयर (90 हजार वर्ग मीटर) जमीन को कब्जामुक्त कराया है। प्राधिकरण की टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 करोड़ रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई बुधवार, 25 नवंबर 2026 को प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व एसडीएम शिवौतार सिंह, अभिषेक शाही, हरी प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनीष सिंह ने किया।

प्रवर्तन अभियान में प्राधिकरण के भूलेख विभाग के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय राजस्व और प्रवर्तन टीम भी शामिल रही।

तीन गांवों में हुई कार्रवाई

प्राधिकरण के अनुसार, तहसील मांट के ग्राम पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी और ग्राम सौर में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। इन कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 90 हजार वर्ग मीटर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर के लिए अहम कार्रवाई

यह जमीन यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। इस इलाके में प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना इन विकास परियोजनाओं के सुनियोजित क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे, अनधिकृत निर्माण और अवैध कॉलोनियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें