भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 25 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्वीडन की कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेगी 150 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत बरवाला व बतौड़ में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से ध्वस्त की गई सड़के। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान पर नर्सिंग अधिकारी प्रेमलता राजपूत सम्मानित खगुआवास में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने लगाई चौपाल, अधिकारियों को दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश यमुना प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, 9 हेक्टेयर जमीन कराई कब्जामुक्त; 27 करोड़ रुपये है कीमत किसी को कमजोर कहने से पहले उसे समझिए — वीरेश तिवारी मास्टरनीजी का कारनामा: 16 वर्षीय छात्र को 'ज्ञान' देने के नाम पर साथ ले उड़ीं 26 वर्षीय शिक्षिका कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास या प्रकृति पर बढ़ता बोझ? तकनीक का नया केंद्र बने उत्तर प्रदेश — वीरेश तिवारी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

स्वीडन की कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेगी 150 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में ग्रेटर नोएडा के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्वीडन की कंपनी केबी कंपोनेंट इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में उद्योग स्थापित करने और करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा जताई है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 25 Nov 2026, 07:34 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
स्वीडन की कंपनी ग्रेटर नोएडा में करेगी 150 करोड़ का निवेश, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में ग्रेटर नोएडा के लिए अच्छी खबर सामने आई है। स्वीडन की कंपनी केबी कंपोनेंट इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में उद्योग स्थापित करने और करीब 150 करोड़ रुपये का निवेश करने की इच्छा जताई है। कंपनी की योजना के तहत लगभग 500 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

बुधवार को कंपनी का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा, जहां प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ सुमित यादव और एसीईओ नुपुर गोयल के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक नीतियों और उपलब्ध लैंड बैंक के बारे में जानकारी हासिल की।

कंपनी को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए करीब 20 हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। बैठक में एसीईओ प्रेरणा सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रेटर नोएडा और आईआईटीजीएनएल के औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप देश की स्मार्ट टाउनशिप में शामिल है। यहां प्लग एंड प्ले सिस्टम के तहत औद्योगिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे भूखंड आवंटित होते ही उद्यमी अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के नजदीक होने के साथ ही यह टाउनशिप सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से भी बेहतर स्थिति में है। निवेशकों को कम समय में भूखंड आवंटित करने की व्यवस्था की गई है।

बैठक के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई। प्रतिनिधिमंडल में मैगनस एंडरसन, मिसेल ग्रिंडबोर्न, टोरकेल कोगलोसा, कंपनी के इंडिया एवीपी देवेंद्र शर्मा और जनरल मैनेजर अजीत सिंह शामिल रहे। इस मौके पर आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय और उद्यमी मित्र भी मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित यह निवेश धरातल पर उतरता है तो औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें