भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

दूसरे दिन भी जारी रहा फोटो प्रदर्शनी का आकर्षण, कैमरे में कैद कहानियों ने जीता दिल

नोएडा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और शहरवासियों ने नोएडा मीडिया क्लब की फोटो गैलरी पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Aug 2026, 08:16 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
दूसरे दिन भी जारी रहा फोटो प्रदर्शनी का आकर्षण, कैमरे में कैद कहानियों ने जीता दिल

नोएडा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आयोजित पांचवीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और शहरवासियों ने नोएडा मीडिया क्लब की फोटो गैलरी पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गैलरी में प्रदर्शित फोटो पत्रकारिता, डॉक्यूमेंट्री और स्ट्रीट फोटोग्राफी से जुड़ी तस्वीरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आगंतुकों ने फोटो जर्नलिस्टों द्वारा अपने कैमरों में कैद किए गए विभिन्न भावनात्मक, सामाजिक और जीवंत पलों की जमकर सराहना की।

नोएडा मीडिया क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य फोटो पत्रकारों की मेहनत, प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करना है। इस वर्ष आयोजित पांचवीं प्रदर्शनी में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े फोटो जर्नलिस्टों की चुनिंदा तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। तस्वीरों में समाज, संस्कृति, जनजीवन, प्राकृतिक सौंदर्य और विभिन्न घटनाओं के अलग-अलग रंग देखने को मिले।गुरुवार को प्रदर्शनी के दूसरे दिन एमिटी यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट कम्युनिकेशन सविता मेहता फोटो गैलरी पहुंचीं और उन्होंने प्रदर्शित तस्वीरों को देखा। उन्होंने फोटो जर्नलिस्टों की कला और उनकी तस्वीरों के माध्यम से अलग-अलग घटनाओं एवं भावनाओं को प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की।

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर अपने कार्यकर्ताओं के साथ फोटो गैलरी पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी में लगी तस्वीरों का अवलोकन किया और फोटो पत्रकारों की मेहनत एवं रचनात्मकता की प्रशंसा की। उनके साथ संगठन के कार्यकर्ताओं सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

इस दौरान वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संजीव रस्तोगी, सुशील कुमार, इम्तियाज खान, नीरज कुमार, इम्तियाज अली, के. आसिफ सहित अन्य फोटो पत्रकार भी मौजूद रहे। वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्टों की मौजूदगी में फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें