भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा दोस्त ही निकला हत्यारा, शराब पार्टी के दौरान डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या; पुलिस ने आरोपी को दबोचा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने डॉ. ऋषि पाल मथाना के पिता के निधन पर जताया शोक आर्य समाज वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंघल सम्मानित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में दूषित पानी की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की टीम ने जांच की।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रान- 3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में दूषित पानी की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की टीम ने जांच की। सोसाइटी के पास स्थित प्राधिकरण के नलकूप से सैंपल लिए गए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 20 Aug 2026, 06:21 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में दूषित पानी की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की टीम ने जांच की।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रान- 3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में दूषित पानी की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की टीम ने जांच की। सोसाइटी के पास स्थित प्राधिकरण के नलकूप से सैंपल लिए गए। प्राथमिक जांच में टीडीएस की मात्रा 200 प्राप्त हुई, जो कि मानक के अनुसार टीडीएस 500 (अधिकतम) से कम ही है। 

 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जांच करने गई टीम में वरिष्ठ प्रबंधक जल चेतराम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल शामिल रहे। उक्त सोसायटी में सैंपल लेकर श्रीराम टेस्ट लैब को भी भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया। जांच टीम ने सोसाइटी के आंतरिक नेटवर्क में खामी होने की आशंका जताई है। जल विभाग की तरफ से सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर पानी के टैंक की सफाई व पाइपलाइन का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

 बता दें, कि प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से सोसाइटी के टैंक तक सप्लाई की जाती है। सोसाइटी के अंदर जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी बिल्डर या सोसाइटी प्रबंधन की होती है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें