भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 11 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी पति-पत्नी के विवादों में सुलह: महिला सेल की काउंसलिंग से 4 परिवारों में लौटी खुशियां सीएचसी के डॉक्टरों पर बाहर से दवा लिखने का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। नवादा में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्वारा निरीक्षण, गुणवत्ता पर विशेष जोर ब्रज रसोत्सव का भव्य आयोजन, राधा अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार CEO राकेश कुमार सिंह ने किया गौशाला नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण सत्य निकेतन हादसा : पीजी ऑपरेटर समेत अब तक पांच गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस AI से डरना नहीं, भारत की ताकत बनाना है विरासत वसीयत से नहीं, संस्कार से चलती है
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

सात बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बीकेडीए का बुलडोजर

बुलंदशहर-जहांगीराबाद खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने अवैध कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित चांदोक दोराहे के पास बिजलीघर के सामने करीब सात बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Aug 2026, 09:01 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सात बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बीकेडीए का बुलडोजर

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

सोनू (पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलंदशहर-जहांगीराबाद खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने अवैध कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहांगीराबाद-शिकारपुर रोड स्थित चांदोक दोराहे के पास बिजलीघर के सामने करीब सात बीघा भूमि पर की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्राधिकरण के अनुसार, उक्त भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही थी। कॉलोनाइजर को अपना पक्ष रखने के लिए समुचित सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद कॉलोनी का मानचित्र/ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया। इसके बाद शुक्रवार को प्राधिकरण के सचल दल ने स्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य संबंधित स्टाफ की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया।

प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि बिना मानचित्र स्वीकृति वाली कॉलोनियों में भूखंड की खरीद-फरोख्त न करें। जमीन खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी के ले-आउट की स्वीकृति और वैधता की जांच अवश्य कर लें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें