भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 01 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 10 Sep 2026, 09:23 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

नोएडा,  सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित कीशिकायत पर साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) शैव्या गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी केवल कृष्ण सहगल (65) ने बुधवार रात इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार, अगस्त महीने में सहगल की निधि शर्मा नामक महिला से ऑनलाइन
बातचीत शुरू हुई थी जिसने उन्हें बताया कि वह एक ऐप के माध्यम से सोना और चांदी के वैश्विक बाजार में निवेश का काम करती है। आरोप है कि महिला ने अपनी बातों से सहगल का विश्वास जीता और उन्हें ऐप पर खाता खोलकर निवेश करने के लिए कहा।
महिला ने सहगल से कहा कि वह दोनों मिलकर निवेश करेंगे और इससे होने वाले मुनाफे कोआधा-आधा बांट लेंगे। 

पीड़ित उसकी बातों में आ गए और उन्होंने 14 अगस्त 2026 को सबसे पहले 50 हजार रुपये निवेश किए।इसके बाद आरोपियों ने उन्हें अधिक मुनाफे के लिए ज्यादा लेन-देन दिखाने की बात कही।इसके बाद सहगल ने कई बार में आरोपियों के बताए खातों में कुल 27 लाख 50 हजार रुपयेट्रांसफर कर दिए। ऐप पर उन्हें निवेश की गई रकम पर काफी अधिक मुनाफा दिखाई दे रहाथा।सहगल ने बताया कि जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो तीन सितंबर को उनसेकहा गया कि 30 ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद ही पैसा निकाला जा सकेगा। 

इसके लिए 12प्रतिशत अतिरिक्त राशि जमा करने को कहा गया, जो करीब 19 लाख रुपये थी। इसके बादउन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें