भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 16 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
एनएचआरएसीएफ द्वारा गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ में नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके डिटेन, गाड़ी में ले गई दिल्ली पुलिस 22 अक्टूबर से एनसीआर में गूंजेगा ‘जय भवानी, जय शिवाजी भरत मिलाप का भावुक मंचन, विधायक कुलवंत सिंह ने कहा—रामलीला मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की सीख है जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस का छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार, 2.16 लाख नकद बरामद जेन जी का भटकाव या प्रोपेगैंडा स्ट्रोक के पीछे दो बड़े कारण, नस में क्लॉट या ब्लीडिंग स्याना में मिशन शक्ति के तहत निकाली जागरूकता रैली जिलाधिकारी ने तहसील सदर के ग्राम गिरधरपुर में धान फसल की क्रॉप कटिंग का किया स्थलीय निरीक्षण* नोएडा में सदस्य, शिकायत निवारण समिति, नोएडा अथॉरिटी विरेश तिवारी से मिले पवन राय और ध्रुव राय, शिक्षा व समाजसेवा सहित समसामयिक मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

राजपूत भवन स्याना में समाजसेवी सुधीर चौहान का भव्य स्वागत, भवन के लिए दिए 51 हजार

समाजसेवी सुधीर चौहान ने राजपूत भवन स्याना के सहयोग हेतु 51 हजार रुपये की भेंट दी। अंत में सभी का आभार व्यक्त कर जलपान के साथ सभा का समापन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 26 Sep 2026, 12:57 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
राजपूत भवन स्याना में समाजसेवी सुधीर चौहान का भव्य स्वागत, भवन के लिए दिए 51 हजार

आज़ का मुद्दा आशीष कुमार

बुलंदशहर स्याना नगर में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान सेवा संस्थान, के राजपूत भवन परिसर में ग्राम पलवाड़ा, गढ़मुक्तेश्वर निवासी समाजसेवी सुधीर चौहान का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुधीर चौहान ने वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। राजपूत संघ स्याना के अध्यक्ष सतीश चौहान ने माला पहनाकर और बुके देकर उनका स्वागत किया। स्वागत सभा का संचालन महामंत्री ओमपाल सिंह ने किया।अपने संबोधन में समाजसेवी सुधीर चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी द्वेष भूलकर एकजुट रहने की जरूरत है, तभी हम अपनी शक्ति का सही उपयोग कर पाएंगे।इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए आपसी सहयोग और बच्चों की शिक्षा के लिए अपने शिक्षण संस्थान खोलने होंगे, तभी हम पुरखों के आदर्शों पर चल पाएंगे।कार्यक्रम में उनके साथ आए रमेश चौहान, अनिल चौहान, पिंटू चौहान, सुभाष चौहान, इन्द्र राज चौहान, मन्शाराम चौहान ने भी अपने विचार रखे।इस मौके पर श्याम वीर सिंह एडवोकेट, संजय चौहान, लाल सिंह चौहान, इंद्रजीत चौहान, अरुण चौहान, समाजसेविका रीता आर्य, वेद मित्र आर्य, राज पाल सिंह, कमल चौहान, अजय चौहान, कृष्णपाल चौहान, लोकेश चौहान, संतोष चौहान, अजीत चौहान, महाराम सिंह चौहान, पुष्पपाल चौहान, रमेश चौहान, चमन सिंह चौहान सहित सैकड़ों राजपूत समाज के लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी सुधीर चौहान ने राजपूत भवन स्याना के सहयोग हेतु 51 हजार रुपये की भेंट दी। अंत में सभी का आभार व्यक्त कर जलपान के साथ सभा का समापन किया गया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें