भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी गंगापुल पर ट्रक की टक्कर से 12 साल के पिंटू की मौत, तीन घायल PET परीक्षार्थियों के लिए शिवा विजय की पहल, तीन जिलों के लिए निःशुल्क बस सेवा कांग्रेस नेताओं ने अनूपशहर में दर्जनों बूथों का किया दौरा, बीएलओ से पारदर्शिता की अपील मेरठ परिक्षेत्र में ‘ऑपरेशन शस्त्र’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 208 गिरफ्तार भदोही: भुजनी-भंडा में मां दुर्गा की भक्ति का भव्य संगम, नौ दिवसीय महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु; गांव में उत्सव जैसा माहौल
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार

नोएडा। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले अपार स्नेह, विश्वास, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए समाज के विभिन्न वर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Sep 2026, 11:54 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार

नोएडा। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिले अपार स्नेह, विश्वास, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए समाज के विभिन्न वर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एओए तथा शहर के गणमान्य लोगों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों का प्रेम और विश्वास उनके लिए अत्यंत मूल्यवान है। जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोबारा स्मरण करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरणा लेते हुए वह जनसेवा के कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

जन्मदिन के अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ‘अपना घर अपना आश्रम, नोएडा’ भी पहुंचे। यहां उन्होंने निराश्रित एवं बेसहारा लोगों के बीच समय बिताया और उन्हें ससम्मान भोजन कराया। उन्होंने सभी के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस दौरान विधायक तेजपाल नागर, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, गौतमबुद्ध नगर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान, विकास चौहान, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें