भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 20 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जुहू में दहल उठा बॉलीवुड: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ड्राइवर घायल विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने किया शस्त्र पूजन शस्त्र पूजन कर मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी ने दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश: विहिप मुंबई के वडाला पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से हड़कंप किशोरी की मौत पर पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मिशन शक्ति रैली का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर किया स्वागत प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) द्वारा आज बिजलीघरों एवं उनसे संबंधित लाइनों पर किए जा रहे अनुरक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया पंचकूला पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स व लड़ाई-झगड़े के 4 मामले दर्ज बुंदेलखंड के विकास को रफ्तार देने में जुटी योगी सरकार जिलाधिकारी ने नोएडा एवं जेवर के मतदेय स्थलों पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा अनूपशहर में जमीन के नाम पर 56.70 लाख की ठगी, सरकारी जमीन को बताया अपनी
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर

बहराइच। शारदीय नवरात्र एवं आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन और श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Sep 2026, 06:14 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर

बहराइच। शारदीय नवरात्र एवं आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन और श्री मां दुर्गा हिन्दू पूजन महासमिति के बीच समन्वय को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसी क्रम में महासमिति के पदाधिकारियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट सुधाकर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह एवं एसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासमिति की ओर से अधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिष्टाचार भेंट के दौरान आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आयोजन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं तथा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन और महासमिति के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर सार्थक चर्चा हुई। महासमिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथाप्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने में समिति की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।पुलिस अधीक्षकविश्वजीत श्रीवास्तव ने महासमिति के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

 उन्होंने कहा कि गुड पुलिसिंग और आपसी समन्वय के माध्यम से त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने महासमिति से भी प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की।महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एडवोकेट सुधाकर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का पर्व है। महासमिति की प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरा आयोजन अनुशासन एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो। इसके लिए पुलिस-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के संदेश के साथ मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे।

शिष्टाचार भेंट के दौरान महासमिति के संरक्षक परशुराम कुशवाहा, महामंत्री कन्हैया सोनी, विनोद रस्तोगी, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, पवन जायसवाल, बैजनाथ रस्तोगी, शिव शरण सिंह, राम जी शुक्ला, सतेंद्र शुक्ला, ज्ञानेंद्र धर शर्मा, लव द्विवेदी, युवराज यज्ञसैनी, दुर्गेश पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें