भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 30 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया नगर निगम पंचकूला के मेयर ने एडहोक कमेटियां का गठन नियमों के विरुद्ध किया है - ओ पी सिहाग पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री अजय सिंघल का गुरुग्राम दौरा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव 39 किसानों को छह फीसदी के 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गये। बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों की मौजूदगी में ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में समान आकार वाले 18 भूखंडों का ड्रा कराया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Sep 2026, 06:33 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सैनी गांव 39 किसानों को छह फीसदी के 58 आबादी भूखंड आवंटित किए गये। बुधवार को प्राधिकरण के बोर्ड रूम में किसानों की मौजूदगी में ओएसडी गुंजा सिंह की अध्यक्षता में समान आकार वाले 18 भूखंडों का ड्रा कराया गया। यह भूखंड 17 किसानों के हैं, जबकि 40 भूखंडों का आकार भिन्न होने के कारण ड्रा कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

 इन भूखंडों को किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिया गया। दरअसल, सैनी के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे।  प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने  संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। नियोजन विभाग और छह फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया को पूरा कराया। प्राधिकरण के ओएसडी गुंजा सिंह का कहना है कि किसानों को छह फीसदी आवासीय भूखंड देना प्राधिकरण की पहली प्राथमिकता है। सैनी की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड शीघ्र आवंटित किए जाएंगे। 

ड्रा के दौरान ओएसडी गुंजा सिंह के अलावा नियोजन विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार व प्रबंधक कपिल तोंगड़ आदि मौजूद रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें