भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 01 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डॉ. महेश शर्मा ने जताया आभार 25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार सैनी के 39 किसानों को मिले 58 आबादी भूखंड दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पुलिस-प्रशासन और महासमिति में समन्वय पर जोर अनूपशहर में यूपी की पहली महिला बास्केटबॉल लीग का आगाज, 5 टीमें ले रहीं हिस्सा UP का सबसे सीनियर PCS अफ़सर बर्खास्त !! तीन साल से अफसरों के चक्कर,फिर भी नहीं खुला मुख्यमार्ग शिष्टाचार भेंट में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का सम्मान नगर के अलग-अलग स्थानों पर शदीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन, कैथल में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 30 Sep 2026, 11:48 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
25 हजार रुपये रिश्वत लेते सिविल लाइन थाना, कैथल के सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार

चंडीगढ़/कैथल, ( संजय राय ,आज का मुद्दा)

 राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कैथल में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन, कैथल में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

- एफआईआर दर्ज न करने के बदले मांगी थी 25 हजार रुपये रिश्वत

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि थाना सिविल लाइन, कैथल में उसके खिलाफ लंबित शिकायत के संबंध में एफआईआर दर्ज न करने के एवज में सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन किया और इसके पश्चात ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

- राजपत्रित अधिकारी और छाया गवाह की मौजूदगी में कार्रवाई

यह ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक सुबे सिंह, प्रभारी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट कैथल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी एवं छाया गवाह मौके पर मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 19, दिनांक 30 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच नियमानुसार जारी है।

- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में रिश्वतखोरी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें