भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 09 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष छतारी में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 96 हजार नकद बरामद 1620 परिवारों के हितों पर संकट! साया गोल्ड एवेन्यू AOA ने GDA और डिप्टी रजिस्ट्रार की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल, बैंक खाता फ्रीज करने पर जताई आपत्ति दीपोत्सव में जगमगाई नोएडा फेस-2 मंडी, अन्नदाताओं का हुआ सम्मान सिकंदराबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 30 में से 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण दीपावली को लेकर पहासू में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा सिकंदराबाद में मासूम की सिर कुचलकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर खनन अधिकारी का बड़ा एक्शन तीन डंपर सीज। दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी शिकारपुर में सीओ ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष

नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा महानगर की नई जिम्मेदारी ठाकुर महीपाल सिंह को सौंपी है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 09 Nov 2026, 07:16 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
राष्ट्रीय लोकदल ने किया संगठन का विस्तार, ठाकुर महीपाल सिंह बने नोएडा महानगर अध्यक्ष

नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा महानगर की नई जिम्मेदारी ठाकुर महीपाल सिंह को सौंपी है। सोमवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री तरस पाल मलिक ने ठाकुर महीपाल सिंह को राष्ट्रीय लोकदल नोएडा महानगर अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने विश्वास जताया कि ठाकुर महीपाल सिंह सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेंगे तथा नोएडा महानगर में पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सामूहिक रूप से पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेगी। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा और अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन के हित में बढ़-चढ़कर कार्य करेंगे।

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ठाकुर महीपाल सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, पूर्व एमएलसी महेश आर्य, मेरठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, अजीत सिंह दौला, मनोज चौधरी, श्रीमती अनिता चौधरी, बिजेंद्र यादव, मनवीर भाटी, हरवीर सिंह तालान, ठाकुर करण सिंह, निशांत भाटी, गौरव आजाद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सादर 
महीपाल सिंह

9811004550


नोएडा मीडिया क्लब
 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें