अयोध्या में 1.90 लाख के इनामी भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, इलाज के दौरान हुई मौत
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अयोध्या में एककुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है। अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात अपराधी पर 1.90 लाखरुपए का इनाम घोषित था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
अयोध्या में एककुख्यात अपराधी का एनकाउंटर
अयोध्या,उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अयोध्या में एककुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है। अधिकारियों ने बताया कि कुख्यात अपराधी पर 1.90 लाखरुपए का इनाम घोषित था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।अपराधी की पहचान भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू के रूप में की गई।
वह गोरखपुर जिले के थाना बेलघाटइलाके के विधनापार गांव का रहने वाला था। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या के महाराजगंज थाना मेंक्षेत्र ऐमी घाट पुल के पास रात करीब 11 बजे एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी की घेराबंदी की। वह एकमोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की।जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।एसटीएफ ने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने के बाद भानु प्रताप सिंह को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसटीएफ के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलगजिलों में अपराधी के खिलाफ लगभग 40 गंभीर मुकदमे दर्ज थे। वह लगातार फरार चल रहा था। उस पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख रुपए, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार रुपए, गोरखपुर पुलिस ने 25हजार रुपए और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम रखा था।
इससे पहले, सीतापुर में पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों कोगिरफ्तार किया। उनके पास से ऑडी व सियाज कार समेत लगभग 77 लाख रुपए की कीमत का चोरीका माल बरामद किया। आरोपियों की पहचान योगेंद्र चौहान और धर्मराज के रूप में हुई। एएसपी दक्षिणीदुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त योगेंद्र थाना सदरपुर कामजारियाहिस्ट्रीशीटर भी है। साथ हीथाना महमूदाबाद पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित अभियुक्त है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी जनपद केविभिन्न थानों में करीब दो दर्जन से अधिक गंभीर अपराधों में अभियोग पंजीकृत है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने करीब 15-20 दिन पहले ग्राम अलबदा के एक घर काताला तोड़कर जेवरात चुराए थे। इसके अलावा 10-12 दिन पहले उन्होंने मनवा गांव के एक घर से 15हजार नगद और पायल चोरी की थी व बची हुई ज्वेलरी को बेचने के लिए चोरी-छिपे लखनऊ जा रहे थे।चोरी करने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे।
What's Your Reaction?