जनपद मेरठ एवं सहारनपुर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, EESL मेक के स्मार्ट मीटरों के स्थान पर, आधुनिक नए पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर।
मेरठ, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा जनपदन मेरठ और सहारनपुर के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है
उपभोक्ताओं के परिसरों पर बिना किसी शुल्क के बदले जा रहे हैं EESL स्मार्ट मीटर।
मेरठ, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा जनपदन मेरठ और सहारनपुर के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि पूर्व मे स्थापित EESL Make के स्मार्ट मीटरों के संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) अनुबंध की अवधि समाप्त होने वाली है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सैक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अन्तर्गत अब तक इन EESL Make स्मार्ट मीटरों के स्थान पर, आधुनिक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाये जाने का कार्य चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है।
यह कार्य कार्यदायी संस्था M/S Paschimanchal Infrastructure Private Limited द्वारा किया जा रहा है। EESL Make स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। उपभोक्ताओं से इस कार्य के लिए किसी प्रकार का शुल्क नही लिया जाऐगा तथा उन्हें कोई अतिरिक्त औपचारिकता पूरी करने की आवश्यकता नही होगी।कार्यदायी संस्था के अधिकृत प्रतिनिधि एवं तकनीकी दल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपभोक्ताओं के परिसरों पर पहुँचेगें।
पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि स्मार्ट मीटर प्रतिस्थापना कार्य को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूरा कराने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करें जिससे EESL Make के स्मार्ट मीटरों का प्रतिस्थापना का कार्य निर्धारित समयावधि मे सफलतापूर्वक सम्पन्न किया जा सके और EESL से अनुबंध समाप्ति के उपरान्त भी उपभोक्ताओं को समय से बिल प्राप्त हो सकें।
What's Your Reaction?