ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution)और नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार; स्कूली वाहनों और प्रेशर हॉर्न पर चला प्रशासन का डंडा

बुलन्दशहर। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण(Noise Pollution) नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

May 7, 2026 - 19:09
May 7, 2026 - 19:10
 0  3
ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution)और नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार; स्कूली वाहनों और प्रेशर हॉर्न पर चला प्रशासन का डंडा

ध्वनि प्रदूषण(Noise Pollution) नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई 

सोनू (पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलन्दशहर। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परिवहन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा स्कूली वाहनों तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 3 स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।इसके अतिरिक्त ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तेज आवाज करने वाली 2 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। वहीं 4 अन्य वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे पाए जाने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सभी वाहन आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही संचालित करें तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें, जिससे आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow