दिल्ली AIIMS में गूंजी इंसानियत की पुकार: सेवादार जगदीश इन्सां ने 46वीं बार किया रक्तदान

नोएडा, ( गजराज सिंह):-मुसीबत में फंसे किसी अनजान व्यक्ति के काम आना ही सच्ची मानवता है। इस बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है

Jun 4, 2026 - 22:31
 0  2
दिल्ली AIIMS में गूंजी इंसानियत की पुकार: सेवादार जगदीश इन्सां ने 46वीं बार किया रक्तदान

मुसीबत में फंसे किसी अनजान व्यक्ति के काम आना ही सच्ची मानवता है। इस बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है

नोएडा ( गजराज सिंह):-मुसीबत में फंसे किसी अनजान व्यक्ति के काम आना ही सच्ची मानवता है। इस बात को एक बार फिर सच कर दिखाया है क्षेत्रीय प्रेमी सेवक जगदीश इन्सां ने। पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए उन्होंने गंभीर रूप से पीड़ित एक मरीज के लिए जीवनरक्षक बनकर रिकॉर्ड 46वीं बार रक्तदान किया।


मामला दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल का है, जहाँ ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहीं सिद्धार्थ नगर यूपी निवासी पूनम मालवीया को इमरजेंसी में खून की सख्त जरूरत थी। जैसे ही यह संदेश सेवादार जगदीश इन्सां तक पहुंचा, वे तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए और समय पर रक्तदान कर मरीज की जान बचाने में अपना अहम योगदान दिया। परिजनों ने इस नेक कार्य पर भावुक होकर पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसान और सेवादार जगदीश इन्सां का तहदिल से आधार जताया और कहा धन्य हैं

ऐसे गुरु जिन्होंने अपने शिष्यों को ऐसी शिक्षा देते हैं और धन्य हैं उनके सेवादार जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं यह जज्बा आज हर किसी के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow