भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ

भारत शिक्षा एक्सपो 2026 के तृतीय संस्करण का आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में भव्य शुभारंभ हुआ।

May 14, 2026 - 18:54
May 14, 2026 - 19:08
 0  2
भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ

 India Expo Mart

भारत शिक्षा एक्सपो 2026 के तृतीय संस्करण का आज इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन ने देशभर के शिक्षण संस्थानों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, एडटेक नवाचारकर्ताओं, काउंसलरों, विद्यार्थियों और शिक्षा जगत से जुड़े हितधारकों को भारत की शिक्षा के भविष्य पर केंद्रित एक साझा मंच पर एकत्र किया।

 यह आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट द्वारा किया जा रहा है तथा इसे ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सहयोग प्राप्त है। इसका उद्देश्य नवाचार, सहयोग, कौशल विकास और सार्थक शैक्षणिक संवाद के माध्यम से भारत की विकसित होती शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाना है।  उद्घाटन सत्र में अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें आईपीएस पूर्व अधिकारी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य अनिल प्रथम, फेडरेशन ऑफ एजुकेशन इन इंडिया (FOEII) चेयरमैन डॉ जहीर खान, सलाहकार, नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) डॉ संदीप सिंह कोरा तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) सुदीप सरकार शामिल रहे।


अपने संबोधन में अनिल प्रथम ने आज के युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग, कौशल-आधारित शिक्षा और विशिष्ट शिक्षण मार्गों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत शिक्षा एक्सपो-2026 की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान कर उन्हें करियर निर्णय लेने में सहायता करता है। उन्होंने फॉरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम, क्रिमिनोलॉजी और लेबोरेटरी साइंसेज़ जैसे उभरते क्षेत्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। डॉ. ज़हीर खान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए कौशल-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए समावेशी और समान शिक्षा, अनुप्रयुक्त शिक्षण, सॉफ्ट स्किल्स तथा शिक्षा, अनुसंधान और व्यवहारिक उपयोग के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. संदीप सिंह कौरा ने कहा कि भारत के भविष्य को आकार देने में कौशल-आधारित शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डिग्री एक पासपोर्ट की तरह होती है, लेकिन कौशल वह वीज़ा है जो व्यक्ति को वास्तविक करियर विकास और वैश्विक अवसरों तक पहुँच प्रदान करता है। उन्होंने भारत को विश्व की स्कील कैपिटल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भारत शिक्षा एक्सपो-2026 की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सशक्त साझेदारी है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि competence, confedance और character का निर्माण करना है।सुदीप सरकार ने कहा कि भारत शिक्षा एक्सपो-2026 एक व्यापक मंच के रूप में उभरा है, जहाँ शिक्षा, तकनीक, नवाचार और करियर विकास एक ही छत के नीचे एक साथ आते हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल संस्थानों और अवसरों को प्रदर्शित नहीं करता, बल्कि हेकथान, वर्कशॉप्स, काउंसलिंग सेशंस, क्वीज और मास्टर क्लासेस के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवात्मक शिक्षण का अवसर भी प्रदान करता है।

एक्सपो में भारत और विदेशों के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, एडटेक कंपनियों, स्टडी-अब्रॉड कंसल्टेंट्स, स्किल डेवलपमेंट संगठनों, करियर काउंसलिंग प्रदाताओं और शिक्षा समाधान कंपनियों की भागीदारी है। इसके साथ-साथ Hackathons, Creathons, क्वीज, AR/VR अनुभव, रोबोटिक वर्कशॉप्स, डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप्स, काउंसलिंग सेशंस और इंटरएक्टिव लर्निंग एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं।तीन दिवसीय आयोजन के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्रिंसिपल्स कॉन्फ्रेंस तथा फेडरेशन ऑफ़ एजुकेशन इन इंडिया द्वारा आयोजित विश्व गुरु सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 इन मंचों पर शिक्षा परिवर्तन, फ्यूचर रेडी लर्निंग मॉडल्स, स्किल इंटीग्रेशन, डिजिटल लाइब्रेरी, एक्सेसिबिलिटी तथा वैश्विक ज्ञान अर्थव्यवस्था में भारत की बढ़ती भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। हाल ही में CBSE परीक्षा परिणाम घोषित होने के कारण इस एक्सपो का महत्व और बढ़ गया है। यह विद्यार्थियों और अभिभावकों को संस्थानों, काउंसलरों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर उच्च शिक्षा, वैश्विक अवसरों, उद्यमिता, नवाचार और करियर विकास से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर प्रदान करता है।

   भारत शिक्षा एक्सपो 2026, 16 मई 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में जारी रहेगा।

Read this

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM Akhilesh Yadav के भाई Parteek Yadav यादव का निधन - https://aajkamudda.com/समाजवादी-पार्टी-के-प्रमुख-और-उत्तर-प्रदेश-के-पूर्व-CM-Akhilesh-Yadav-के-भाई-Parteek-Yadav--यादव-का-निधन

Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान - https://aajkamudda.com/Noida-समय-पर-इलाज-और-सावधानी-से-बचेगी-हंता-वायरस-से-जान

Noida पिज्जा बेस पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Noida-पिज्जा-बेस-पर-थूकने-का-वीडियो-वायरल,-आरोपी-कर्मचारी-गिरफ्तार

Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़ https://aajkamudda.com/Noida:बढ़ती-गर्मी-से-बिगड़-रही-सेहत,-डिहाइड्रेशन-और-वायरल-के-मरीजों-से-अस्पतालों-में-बढ़ी-भीड़

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow