अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दी हैं

अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दीहैं। घरेलू एयरलाइन कंपनी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह क्यूपी-2017 विमान कोरवाना करते हुए नव निर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सेवाएं शुरू कर दी,

Jun 16, 2026 - 23:15
 0  5
अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दी हैं

अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच अपनी उड़ान सेवाएं शुरू 

अकासा एयर ने मुंबई और नोएडा के बीच अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कर दीहैं। घरेलू एयरलाइन कंपनी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह क्यूपी-2017 विमान कोरवाना करते हुए नव निर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सेवाएं शुरू कर दी, जिससे मुंबईमहानगर क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर के बीच अकासा एयर की सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एनएमआईएएल) के प्रवक्ता के अनुसार अकासा एयर कीपहली उड़ान सुबह साढ़े सात बजे नवी मुंबई से रवाना हुई और यह दोपहर साढ़े 12 बजे वापस नवीमुंबई हवाई अड्डे पहुंची।

एयरलाइन इस मार्ग पर सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करेगी।अकासा एयर ने एक्स पोस्ट में बताया कि आज हमारी यात्रा में एक अहम पड़ाव है, क्योंकि नोएडाअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हमारी पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी, जिससे एनसीआर में हमारी मौजूदगी औरमज़बूत हुई है। एयरलाइन ने कहा कि बेंगलुरु और नवी मुंबई से नोएडा के लिए रोज़ाना नॉन-स्टॉपउड़ानों के साथ हम भारत के सबसे अहम एविएशन मार्केट में कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं, जिससे यात्रा औरभी आसान और सुलभ हो जाएगी।कंपनी ने कहा कि इसके अलावा हम एयरपोर्ट परिसर में एक अत्याधुनिक एमआरओ सुविधा भी चलाएंगे,जो ऑपरेशनल दक्षता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करेगा।सुरक्षा, भरोसेमंदता और टैलेंट डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित करते हुए हमारा लक्ष्य एक मज़बूत औरभविष्य के लिए तैयार इंडस्ट्री बनाने में योगदान देना है, जो देश और देशवासियों की सेवा करे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतररराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को वाणिज्यिकउड़ान सेवाएं शुरू हो गईं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने इंडिगो एयरलाइन कीपहली उड़ान से इसकी शुरुआत की, जिसके शुरू होने में 21 महीने की देरी हुई। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने नवंबर 2021 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर ज़िले में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी।
प्रधानमंत्री ने इस साल 28 मार्च को इसका उद्घाटन किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow