भीषण गर्मी में शोपीस बना वाटर फ्रीजर, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

नरसेना । विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बैंक के पास लगा वाटर फ्रीजर वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

Jun 3, 2026 - 21:09
 0  3
भीषण गर्मी में शोपीस बना वाटर फ्रीजर, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

गांव में बैंक के पास लगा वाटर फ्रीजर वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी

नरसेना । विकास खंड ऊंचागांव क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बैंक के पास लगा वाटर फ्रीजर वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों का कहना है कि बैंक में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं, लेकिन वहां पीने के पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बैंक परिसर के निकट लगा वाटर फ्रीजर कई वर्षों से खराब हालत में खड़ा है और केवल शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और 45 डिग्री के पार पहुंच रहे तापमान के बीच  में जहां लोगों को ठंडे पेयजल की आवश्यकता है, वहीं बंद पड़े फ्रीजर के कारण उन्हें इधर-उधर पानी की तलाश करनी पड़ती है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

 ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से बंद पड़े वाटर फ्रीजर को जल्द दुरुस्त कराकर चालू कराने तथा बैंक परिसर के आसपास पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके।

Read this also:-

Delhi के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 की मौत की पुष्टि - https://aajkamudda.com/Delhi-के-मालवीय-नगर-में--रेस्टोरेंट-में-लगी-आग-में-21-की-मौत-की-पुष्टि

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow