प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता ने जनपद शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर का विस्तृत भ्रमण किया

भ्रमण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, राजस्व संग्रह तथा आगामी ग्रीष्मकाल की चुनौतियों को देखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

Jun 3, 2026 - 21:00
Jun 3, 2026 - 21:04
 0  12
प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता ने जनपद शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर का विस्तृत भ्रमण किया

विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, राजस्व संग्रह तथा आगामी ग्रीष्मकाल की चुनौतियों को देखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता ने जनपद शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर का विस्तृत भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, राजस्व संग्रह तथा आगामी ग्रीष्मकाल की चुनौतियों को देखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

प्रबंध निदेशक ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि मासिक एवं पारगामी राजस्व लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। जिन खंड, उपखंड या उपकेंद्रों में लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है, वहां संबंधित अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने निर्देश दिया कि लाइन लॉस, कलेक्शन एफीशिएंसी एवं थ्रो रेट में उल्लेखनीय सुधार लाया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 स्मार्ट मीटरिंग से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए तथा इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। बिलिंग शतप्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिल उपलब्ध कराए जाएं। बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत सभी स्वीकृत कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं, देरी करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वर्ष 2025-26 के स्वीकृत कार्यों हेतु तत्काल कार्य योजना तैयार कर तेजी से कार्य संपादित किए जाएं।समीक्षा बैठक के उपरांत प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता ने शामली, सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न उपकेंद्रों का निरीक्षण भी किया।

 निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पीक आवर्स में पूर्ण रूप से प्रोएक्टिव दृष्टिकोण अपनाया जाए और विद्युत व्यवस्था को निरंतर सुचारू रखा जाए।प्रबंध निदेशक ने कहा कि 1912 तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों का तत्परता से निस्तारण किया जाए। उपभोक्ताओं के फोन अवश्य उठाए जाएं तथा सौम्य एवं शिष्ट भाषा में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। लोकल फॉल्ट होने पर तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना दी जाए तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की फोटो नियमित रूप से अपलोड की जाए। कार्य के दौरान सभी सुरक्षा गियर का अनिवार्य उपयोग किया जाए तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।

श्री रवीश गुप्ता ने कहा कि ग्रीष्मकाल की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम वर्क, त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा मानकों का पालन ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति का आधार बनेगा। उन्होंने स्टाफ की मेहनत की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी कर्मचारी पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Read this also:-

Delhi के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 की मौत की पुष्टि - https://aajkamudda.com/Delhi-के-मालवीय-नगर-में--रेस्टोरेंट-में-लगी-आग-में-21-की-मौत-की-पुष्टि

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow