“महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ बुलंदशहर में सपा का हल्ला बोल, भारी पुलिस बल के बीच सौंपा ज्ञापन

बढ़ती महंगाई, बेलगाम बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ समाजवादी पार्टी का आक्रोश सोमवार को बुलंदशहर की सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया

Jun 8, 2026 - 20:59
Jun 8, 2026 - 21:00
 0  3
“महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ बुलंदशहर में सपा का हल्ला बोल, भारी पुलिस बल के बीच सौंपा ज्ञापन

 बढ़ती महंगाई, बेलगाम बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ समाजवादी पार्टी का आक्रोश 

आज का मुद्दा/तहसील प्रभारी/नीरज सुदामा डिबाई!

बढ़ती महंगाई, बेलगाम बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ समाजवादी पार्टी का आक्रोश सोमवार को बुलंदशहर की सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया।

 डिबाई विधानसभा अध्यक्ष शेखर वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब बुलंदशहर पहुंचा, जहां जिला अध्यक्ष मतलूब अली की अध्यक्षता में राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।हाथों में तख्तियां और बुलंद नारों के साथ निकले कार्यकर्ताओं ने सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने मेहनतकश युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है।आंदोलन की बढ़ती भीड़ और जनाक्रोश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। आरोप है कि शासन के दबाव में जिलाधिकारी बुलंदशहर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी जुलूस को बीच रास्ते में ही रोक दिया। प्रशासन ने पूरे जुलूस को आगे बढ़ने से रोकते हुए वहीं ज्ञापन प्राप्त किया।
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में डिबाई विधानसभा अध्यक्ष शेखर वशिष्ठ के साथ पॉपी पंडित, कौशल दुबे, राव मुजाहिद अली, वीरेश यादव, नगर अध्यक्ष नरौरा श्याम सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी की सीट पर मजबूत दावेदारी पेश कर रहे पंडित अमित गौतम भी अपने सैकड़ों समर्थकों और पूरे दल-बल के साथ आंदोलन में शामिल हुए, जिनकी मौजूदगी ने प्रदर्शन को और अधिक ऊर्जा प्रदान की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं के भविष्य, रोजगार और भ्रष्ट भर्ती व्यवस्थाओं पर गंभीर कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा।

Read this also:

यमुना प्राधिकरण और एक्सप्रेस-वे की समस्याओं पर किसान यूनियन का आंदोलन तेज, अधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Delhi नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग - https://aajkamudda.com/Delhi-नरेला-इंडस्ट्रियल-एरिया-में-प्लास्टिक-फैक्ट्री-में-लगी-भीषण-आग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow